बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि 1400 वर्ष पुरानी माड़ा गुफा मे आयी जान ईसीओ टूरिज्म फारेस्ट ने की अनोखी पहल पर उत्तर प्रदेश – छत्तीसगढ़ – झारखण्ड मध्य प्रदेश सहित कई बड़े शहरों तक होगी इसकी पहचान और कुदरती नजारे और लंबी सुरंग भी आकर्षक है और वही 50 लाख रुपये खर्च के बाद यह तस्वीर बदली और आम जनमानस के लिये रमणिक मनोरम दृश्य व खूबसूरती पिकनिक स्थल के रूप में अब माडा बेहतर हो गया और जिला मुख्यालय बैढ़न से मात्र 35 कि.मी. दूर थाना माडा अन्तर्गत इस क्षेत्र में सदियों से चर्चित माडा गुफाये को आखिरकार फारेस्ट डिपार्टमेंट और इसीओ टूरिजम के जॉइंट एडवेंचर ने ऐसा संवारा – सजाया गया कि इसे भी देश – प्रदेश में एक पहचान मिलने की उम्मीद जगी है ।

सिंगरौली क्षेत्र में गुप्तकाल के बाद कई स्थानीय राजवंशो का उदय हुआ जिन्होंने छोटी राजनीतिक इकाईयों पर कब्जा करके मंदिर वास्तुकला में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किया और 900 इसवी से 1200 इसवी के बीच इस राजवंश के कई शासकों ने इस इलाके में शासन किया और बेंगलर के प्रयासों के कारण ही माडा गुफा के बारे में जानकारी मिली जहाँ बेंगलर ने 1857 -76 ईसवी में इस क्षेत्र का दौरा किया और उन्होंने बारादरी माडा – रावण माडा – हुपरी माडा चेरगुड़ी गुफाएं – कचेरी गुफाएं – आल्हा की जेल – जलजलिया गुफाएं और विवाह माडा का दस्तावेजी करण किया गया है ।

बेंगलर ने माडा की गुफाओं को 400 से 900 ईसवी के बीच का लेख किया जबकि उत्तरी मंदिर सर्वेक्षण प्रोजेक्ट की रिसर्च के मुताबिक पुरातत्व विभाग ने गुफाओं को 10 हजार वर्ष पुराना बताया है और वही माइक्रोलिथ की खोज के अनुसार 4 मुख्य गुफाएं और कुछ छोटी गुफाएं नाला के दाई तरफ पायी जाती है और इस जगह पर पहाड़ी को समतल छतों में कट किया गया है मुख्य गुफाएं काफी बड़ी और सावधानीपूर्वक काटी गयी है और चिकनी की गयी है जिनमे 2 गुफाएं बिल्कुल सामान्य हैं अंदर मंदिर भी है और लम्बी सुरंग 12 किलोमीटर की बतायी जाती है जो सुरक्षा के लिये बन्द कर दी गयी हैं ।
रही अहम भूमिका
फारेस्ट विभाग डीएफओ विजय सिंह और इसीओ टूरिज्म की जॉइंट एडवेंचर से सैलानियों के लिए वोट पॉइंट, मंकी रोप, वाक रोप, हिल, झूले बैठने व घूमने के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गयी है और ऊंची पहाड़ों के साथ बड़े बड़े पेड़ो के हरे – भरे कुदरती नजारे भी आकर्षक हैं जिससे सिंगरौली ही नहीँ छत्तीसगढ़ – उत्तर प्रदेश – झारखंड समेत कई राज्य के लोगो के लिये यह बेहतरीन पर्यटक स्थल साबित होगा बताया जा रहा है कि कई महीनों की मेहनत के बाद यह अपने मंजिल तक पहुंचा है आज से कोई भी आम आदमी 30 रुपये देकर आनन्द ले सकता है जिसमें स्थानीय लोगो को रोजगार भी मिल रहा है ।
माडा मे वन विभाग द्वारा आयोजित “इको पार्क”के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतीथि मध्य प्रदेश कैबिनेट एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री – कमलेश्वर पटेल ने फीता काटकर “इको पार्क”का शुभारंभ किया ।
उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर केवीएस चौधरी, पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन, डीएफओ – विजय सिंह, जिला पंचायत सीओ- ऋतुराज सहित जिले अधिकारी – कर्मचारियों अलावा जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष – तिलकराज सिंह, संगठन प्रभारी बालमुकुंद सिंह परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष – रामअशोक शर्मा, महामंत्री – ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू), जनपद उपाध्यक्ष – उपेंद्र सिंह, संगीता सिंह (पूर्व महापौर प्रत्याशी) सहित जिले के अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे ।
वही जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन, नपानि सिंगरौली आयुक्त- शिवेंद्र सिंह सहित जिले के राजनीतिक दलों के नेताओं व समाजसेवियों का भी सराहनीय प्रयास रहा है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal