बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन जिले भर में सभी जगहों पर सड़क चौड़ीकरण एवं बड़े नाले का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है वहीं जिले में भू – माफियाओं द्वारा अपने निजी हित व खरीद- फरोख्त जारी और पड़े शासकीय भूमि और नाले को अवैध कब्जा कर नाला की भूमि पर मकान व बाउंड्रीबाल निर्माण कार्य दबंगो द्वारा लगातार कब्जा किया जा रहा है इसी प्रकार विन्ध्यनगर नवजीवन बिहार के सौरा नाला – बनौली में बनौली नाला व शासकीय भूमि और कचनी के चन्द्रमा टोला नाला व गनियारी के शांतिनगर नाला है जो अम्बेडकर चौक के आस – पास क्षेत्रो में बरसात के दिनों में बारिश का पानी उसी नाले से होकर नदी में जाता है बताते है कि जिसमे सभी जगहों पर जिले के अधिकारियों की मिलीभगत से अतिक्रमण जारी है वही नपानि कचनी पार्षद – पुष्पेंद्र शाह द्वारा पूर्व में सम्बन्धित अधिकारियों को लिखित में शिकायत की गयी थी न तो निर्माण कार्य रुका, न ही निर्माण कार्य किये गये अतिक्रमण को हटाने की कोई कार्यवाही नही की गयी जिससे भू – माफियाओं दबंगो का हौसला बुलन्द है वही साथ ही पार्षद – पुष्पेंद्र शाह ने आंगनबाड़ी केंद्र – पानी की टंकी उप स्वास्थ्य केंद्र जैसे अन्य निर्माण कार्य पड़े हुये शासकीय भूमि में भवन निर्माण कार्य कराने की भी माँग की है ।

इसी प्रकार नपानि सिंगरौली तिलक वार्ड क्र.31में आगनबाडी केंद्र घुरीताल में अंधा मोड़ के पास स्थानीय बताते है कि पूर्व में भूमि नपाई के दौरान 15 से 20 फुट सड़क के किनारे शासकीय भूमि निकला था जो शासकीय भूमि में अवैध रूप से चितरंगी के जायसवाल द्वारा पट्टे की भूमि बताकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जाँच का विषय बना हुआ है ।

वही सौरा नाला को नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के द्वारा रिहंद जलाशय को बचाने हेतु पत्राचार किया गया था जिसमें रिहंद जलाशय पिपरी अधिशासी अभियंता द्वारा विन्ध्यनगर/नवजीवन बिहार आकर सौरा नाला का निरीक्षण किया गया उक्त नाला स्थान पर भूखंडों की नीलामी में कूटरचना एवं प्राकृतिक जल स्रोत के अस्तित्व से खिलवाड़ की जांच के संबंध में अधिशासी अभियंता रिहन्द बाँध सिविल खंड पिपरी – सोनभद्र (उ.प्र.) द्वारा जिला कलेक्टर सिंगरौली और नवजीवन रहवासी कल्याण समिति नवजीवन बिहार को दिनांक 24/08/2017 को पत्र लिखा गया था सौरा नाला के प्राकृतिक स्वरूप के साथ हो रहे छेड़छाड़ को तत्काल रोकने की कृपा करें क्योंकि सौरा नाला के प्राकृतिक स्वरूप के साथ हो रहे छेड़ – छाड़ को तत्काल रोकने की कृपा करें क्योंकि सौरा नाला रिहंद जलाशय की कैचमेंट एरिया में आता है, यदि समय रहते कार्यवाही नही की गयी तो भविष्य में रिहंद जलाशय के जल स्तर पर असर पड़ने की संभावना बनी रहेगी ।
नाले का अतिक्रमण नहीं हटा तो होगा आंदोलन।।।।
वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी काम. संजय नामदेव ने कहा कि नदी – नाला और शासकीय भूमियों में सम्बन्धित अधिकारियों की मिली भगत से कब्जे व निर्माण कार्य हो रहे अतिक्रमण को नहीं हटाया गया और नाले की साफ – सफाई नही गयी तो जिला मुख्यालय पर एक सप्ताह बाद धरना प्रदर्शन होगा जिसकी जिम्मेदारी नपानि सिंगरौली एवं जिला प्रशासन की होगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal