ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/07/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का. संजय नामदेव ने बताया कि शिक्षा विभाग के बीईओ कार्यालय बैढन में लगभग 20 वर्षों से लिपिक के पद पर

पदस्थ श्रीमती लालती पाठक पति- जयप्रकाश पाठक जो मूलतः बलिया (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं अपना निवास हाल पता नवानगर दिखाकर नौकरी कर रही है जो मूलरूप से बलिया (उत्तर प्रदेश)के है और निवास प्रमाण पत्र जिला सीधी का लगाकर

नौकरी प्राप्त कर ली और वही स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्रा आते हैं काउंटर साइन के नाम पर 500/- से 1000/- रुपये तक की माँग जाती है न देने की स्थिति में टाल मटोल कर दौड़ाया जाता है जिससे कई छात्र-छात्राएं विद्यालय प्रवेश लेने से वंचित हो रहे हैं जो मानवता की दृष्टि से सही नहीं है उक्त मामले की तत्काल जांच कराये जाने हेतु जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal