Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रीती पाठक दूसरी बार सांसद चुने जाने के उपलक्ष्य में “आभार सभा” आयोजित कर जिले के मतदाताओं का किया आभार प्रकटआप सब का ऋणी हूँ 05 वर्ष विकास के माध्यम से धीरे – धीरे उतारूंगी कर्ज।।।

बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 09/06/2019 को सीधी/सिंगरौली संसदीय क्षेत्र – 11 सांसद श्रीमती रीति पाठक दूसरी बार सांसद चुने जाने के बाद जिले मुख्यालय में उनका पहला आगमन हुआ है जिसमें बैढन के

अंतरराज्यीय बस स्टैंड प्रतीक्षालय परिसर में दूसरी बार सांसद बनने के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम सिंगरौली महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के मतदाताओं का *”आभार सभा”* कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमे विधायक नपानि महापौर अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओ ने सांसद श्रीमती रीती पाठक का स्वागत कर श्रीफल शाल देकर सम्मानित किया ।

मतदाता आभार सभा कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक- रामलल्लू बैस, देवसर विधायक – सुभाष वर्मा, नपानि महापौर सिंगरौली खैरवार, नपानि अध्यक्ष – चन्दप्रताप विश्वकर्मा सहित अन्य भाजपा नेता बारी से बारी उद्बोधन दिया और वही अंत मे सीधी/सिंगरौली संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार नव निर्वाचित सांसद – श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि जिले भर के मतदाताओं ने वोट के रूप में आशीर्वाद दिया जीतकर आप सबके बीच मे हूँ और आप सबका ऋणी हूँ और सरकार की योजनाओं का आगे बढ़ाऊंगी 5 वर्षो में विकास कार्य के माध्यम से जनता की कर्ज उतारने का कार्य करूंगी और मायका सिंगरौली से उम्मीद से ज्यादा आशीर्वाद आप सभी ने दिया है और भाजपा के सभी छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओ व इस क्षेत्र के तीनो विधायको नपानि महापौर अध्यक्ष भाजपा पार्षद दल नेता व भाजपा पार्षद सचेतक दल प्रमुख सभी मंडलो के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की उक्त चुनाव में अहम भूमिका रही है ।

*उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सदस्य – रामनिवास शाह, भाजपा सचेतक दल प्रमुख- डी.एन. शुक्ला, भाजपा पार्षद दल नेता- संजीव अग्रवाल, सुरेश शर्मा, सूरज पाण्डेय, अर्जुन गुप्ता सुंदर शाह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष- विनोद चौबे, राजेश तिवारी (रज्जू), रामदयाल गुप्ता, सन्तोष सोनी (पुनवासी), गिरजा प्रसाद पाण्डेय, मीडिया प्रभारी- भारतेन्दु पाण्डेय सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...