बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 08/06/2019 को रात लगभग 10:00 बजे कोतवाली थाना बैढन अंतर्गत बस स्टैण्ड व चौपाटी के इर्द – गिर्द जिले के *नवागत जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन* के दिशा – निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर के नेतृत्व में कोतवाली थाना के.एन. मिश्रा सहित मय स्टाफ के साथ देशी – विदेशी शराब दुकान के आस-पास खुले में शराब पीने वाले ने भारी संख्या में पुलिस को देख अफरा – तफरी मच गया तभी कोतवाली थाना पुलिस ने लगभग डेढ़ दर्जन अधिक लोगों को पकड़ कर कोतवाली लाया गया जिसमें एक – दो लोग ठेले पर चने ले रहे थे वह भी कोतवाली पहुँच गये बाद में पूछने पर उनको छोड़ा गया ।

वहीं पर शराब के नशे में लोगो को जिला चिकित्सालय बैढन में मेडिकल कराकर कानूनी कार्यवाही कर छोड़ा गया और नये पुलिस कप्तान के आने से असामाजिक तत्वों में खौफ बना है ।
*उक्त कार्यवाही में मौके पर सीएसपी – अनिल सोनकर, एसआई- के.एन. मिश्रा, प्र.आर. संतोष सिंह चंदेल, अरविंद दुबे, पिंटू राय, संजय परिहार, श्यामसुन्दर बैस सहित कई पुलिस के जवान मौजूद रहे ।*
www.bahtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal