ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/06/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हृदय विदारक घटना मासूम बच्ची ढाई वर्ष ट्विंकल की हत्यारो द्वारा बेरहमी तरीके से विगत कुछ दिन पूर्व में हत्या कर जिसे कूड़ेदान में फेक दिया गया था ।

आज दिनाँक 09/06/2019 को शाम 07:00 बजे दर्दनाक घटित घटना मासूम ट्विंकल के हत्या के विरोध जिला मुख्यालय बैढन गनियारी केशवनगर के रहवासियों महिलाओं व बच्चों के द्वारा कैंडल मार्च रैली निकालकर “हत्यारो को फाँसी दो – फाँसी दो व न्याय दो – न्याय दो” के गूँजे नारे वही

अम्बेडकर चौक पर मासूम ट्विंकल के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया और सभी ने मासूम टिवंकल के हत्यारों को सरकार व न्यायपालिका से तुरन्त बिना देरी किये चौराहे पर फांसी दिये जाने की माँग की है ।
मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी- डॉ.डी.डी. मिश्रा, लवकुश तिवारी, सचिन दवे, अजय द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, पूनम मिश्रा, अशोक कुमार जायसवाल, दीपक सोनी सहित आधा सैकड़ा से अधिक बच्चे व महिलाये मौजूद रहे ।
www.badhtakarwa.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal