ग्वालियर।
सिकंदर कंपू के पास प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने बाइक स्लिप हो जाने से फुटपाथी दुकानदार घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक रात में किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। मृतक धंधा छिन जाने के कारण पहले से तनाव में था। माधवगंज थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
इससे पहले डबरा में भी एक फुटपाथी दुकानदार की हार्ट अटेक पड़ने से मोत हो चुकी हे
श्रीराम कॉलोनी निवासी रतन (43) पुत्र हस्तीलाल जैन बाड़े की फुटपाथ पर सामान बेचकर अपने परिवार का पेट भरता था। कोर्ट के आदेश पर अमल कराते हुये नगर निगम ने फुटपाथी दुकानदारों को बाड़े से खदेड़ दिया है। धंधा छिन जाने के कारण रतन लाल जैन भी तनाव में था। रविवार की रात को वह बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। घर लौटते समय सिकंदर कंपू के पास बाइक स्लिप हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्पॉट पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के दौरान सुबह रतनलाल जैन की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर माधवगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरु कर दी है। मृतक के दो बच्चे हैं।
फुटपाथी दुकानदार डेड हाउस पर जमा हुए- रतनलाल जैन की मौत की सूचना मिलते ही फुटपाथी दुकानदार डेड हाउस पहुंच गए। उनका आरोप है कि फुटपाथी दुकानदार धंधा छिनने के कारण तनाव में हैं। इसी तनाव के कारण हादसा हुआ है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal