Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस के भाई विशाल मिश्रा को हाईकोर्ट जज बनाने की सिफारिश

ग्वालियर-
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विशाल मिश्रा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जज बनाने की सिफारिश की है। विशाल मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा के छोटे भाई हैं। सिफारिश के बाद मिश्रा परिवार से तीसरे सदस्य हाईकोर्ट जज बनने जा रहे हैं।
इससे पहले स्व. हरिगोविंद मिश्रा हाईकोर्ट जज रह चुके हैं। हरगोविंद मिश्रा के पुत्र अरुण मिश्रा भी हाईकोर्ट जज बने, वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हैं।
भाजपा सरकार ने विशाल मिश्रा को महाधिवक्ता कार्यालय ग्वालियर में अतिरिक्त महाधिवक्ता पद पर नियुक्त किया था। दिसंबर 2018 में प्रदेश में सरकार बदल गई। इसके बाद उन्हें अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन उसी बीच मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें जज बनाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट भेज दी थी। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम में उनका नाम पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जज बनने योग्य पाया और नाम की सिफारिश कर दी। यह प्रस्ताव सरकार से होते हुए राष्ट्रपति के पास जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर कॉलेजियम की सिफारिशी पत्र को 10 मई को डाला है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...