Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*कमिश्नर ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा*

– *कहा, अभी भी कहीं कोई कमी है तो शीघ्र दूर कराएं*

बलियाः मण्डलायुक्त आजमगढ़ जगत रात ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस प्रशासन के अलावा चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों संग बैठक कर अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव जब तक सकुशल सम्पन्न न हो जाए तब तक अधिकारी न तो रेस्ट करेें और न ही अपने अधीनस्थ को करने दें। सबके सहयोग से ही चुनाव प्रक्रिया आसान हो सकती है। उन्होंने कहा कि पीठासीन को दी जाने वाली सामग्री देते समय यह आश्वस्त हो लें कि उसमें सभी सामान है। सभी एसडीएम/एआरओ से कहा कि चुनाव के दिन हर बूथ पर नजर रखें। हर पीठासीन अधिकारी का नम्बर अपने पास रखें तो और बेहतर होगा। बूथ पर भ्रमण अभी भी जारी रखें और मुलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।

*कुछ विद्यालयों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी*

– अभी भी किसी विद्यालय पर शौचालन नहीं होना संज्ञान में आने पर कमिश्नर ने डीपीआरओ को आड़े हाथों लिया। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि एक हप्ते के अंदर उस हर विद्यालय पर शौचालय बन जाना चाहिए, जहां नहीं है। उन्होंने मोबाइल मेडिकल टीम की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने को कहा। वोटर स्लीप को वितरण मतदान से पांच दिन पहले कर लिया जाए। बीएसए संतोष राय से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी ली। कहा कि पिछली बार से दस प्रतिशत अधिक मतदान होना चाहिए।

*बूथ पर ही रूकेगी चुनाव कराने गई फोर्सः डीआईजी*

– बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त फोर्स रहेगी। चुनाव कराने गयी फोर्स बूथ पर पहुंचने के बाद वहीं विश्राम करेगी। उनके भोजन पानी की व्यवस्था बूथ पर सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे में स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित कराए कि बूथ पर पेयजल व साफ सफाई बूथ पर जरूर रहे। उन्होंने कहा कि बर्नेबल व क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान दें। अस्त्र-शस्त्र की दुकानों को भी चेक कर लें। कहीं किसी प्रकार की अफवाह फैले तो सख्ती से कार्रवाई करें। यह सुनिश्चित कराएं कि कलस्टर मोबाइल पुलिस किसी भी सूचना मिलने के 15 मिनट के अंदर पहुंच जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बूथों पर एसडीएम-सीओ की टीम भ्रमण कर कमियों को पूरा कराएं। आश्वस्त किया कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र रूप से कराया जाएगा। बैठक में एसपी देवेंद्र नाथ, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
—-
*मतदान कार्मिक, माइक्रो आब्जर्वर व ईवीएम का हुआ रेण्डमाइजेशन*

बलियाः मतदान कार्मिक और माइक्रो आब्जर्वर का रेण्डमाइजेशन शनिवार को विकास भवन के एनआईसी में हुआ। इससे अब मिलने वाले आदेश में कर्मचारियों को यह पता चल जाएगा कि उनकी ड्यूटी किस विधानसभा में लगी है। इसी के साथ-साथ सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का भी रेण्डमाइजेशन का कार्य हुआ। इस दौरान लोकसभा बलिया के प्रेक्षक व्यासन आर, सलेमपुर के प्रेक्षक अजय यादव, व्यय प्रेक्षक बलिया आनन्द कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, नोडल अधिकारी कार्मिक सीडीओ बद्रीनाथ सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
—
*आज जरूर प्राप्त कर लें ड्यूटी आदेश: डीएम*

बलिया: जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि आज (रविवार) को दोपहर 2 बजे विकास भवन स्थित डीआरडीए कार्यालय मैं आकर अपने कर्मचारियों का ड्यूटी आदेश प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 8 मई से 15 मई तक होगा। वहीं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 7 और 16 मई को होगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...