Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:सुपारी लेकर हत्या करने वाले 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बलिया:- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा चल रहे सामान्य लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 03.05.2019 को प्रभारी निरीक्षक पकड़ी व प्रभारी स्वाट टीम तथा प्रभारी सर्विलांस द्वारा हत्या का खुलासा किया गया ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.05.2019 को प्रभारी निरीक्षक पकड़ी , स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम मय पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम मेउली कनासपुर के आगे स्थित सरया के अनिल कुमार राम के एस0डी0 ज्ञानकुंज एकेडमी मे कुछ बदमाश लोग खाने पीने का कार्यक्रम कर रहे हैं। इस सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा स्कूल के पास पहुँचते ही देखे कि उक्त स्कूल के गेट के सामने 02 मोटरसाइकिल के साथ 05 व्यक्ति आपस में बात-चीत कर रहे थे कि पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे जिनको आवश्यक बल प्रयोग कर 04 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा 01 व्यक्ति भागने में सफल रहा । पकड़े गये व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अनील कुमार राम, हरेन्द्र सिंह, निराला, बिहारी यादव बताया। जिनकी जामातलाशी ली गयी तो अनील कुमार राम के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 06 अदद जिन्दा कारतूस तथा 02 अदद मोबाइल, हरेन्द्र सिंह के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, निराला के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोबाइल तथा बिहारी यादव के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोबाइल बरामद हुआ ।
विस्तृत पूछताछ में अभियुक्त अनिल कुमार राम द्वारा बताया गया कि मैंने मृतक सोनू सिंह से ब्याज पर रूपये लिये थे, रूपये देने के उपरान्त भी वे हमको प्रताड़ित कर रहे थे तथा अधिक पैसे की मांग कर रहे थे। जिससे मैं परेशान होकर अपने दोस्त निराला कुमार को 1.5 लाख रूपये में इस हत्या हेतु सुपारी दी थी। निराला ने बताया कि बिहारी यादव तथा हरेन्द्र सिंह व तूफानी तीनों को तय रकम 1.5 लाख रूपया हत्या के बदले देना था जिसमें हत्या से 04 दिन पहले 50 हजार रूपया बतौर पेशगी दिया था तथा शेष 1 लाख रूपया हत्या के बाद अनिल द्वारा दिया जाना था । दिनांक 18.03.2019 को रात्रि समय लगभग 11.00 बजे हमलोगों ने विवेक सिंह उर्फ सोनू निवासी मेउली कनासपुर थाना पकड़ी बलिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या हरेन्द्र ने इसी 12 बोर के असलहे से गोली मारकर की थी ।
इस सम्बन्ध में थाना पकड़ी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1- अनील कुमार राम पुत्र आशनारायण निवासी सरयां डोभवा थाना पकडी जिला बलिया ।
2- हरेन्द्र सिंह पुत्र राजनरायण सिंह निवासी लमूही थाना रेवती बलिया ।
3- निराला पुत्र इन्द्रजीत कुमार निवासी सरयां बगडौरा थाना नगरा बलिया ।
4- बिहारी यादव पुत्र स्व0 यमुना यादव निवासी हजौली थाना गड़वारा बलिया ।
*फरार अभियुक्त-*
1- तूफानी यादव पुत्र रामटहल यादव निवासी लमुही थाना रेवती बलिया
*हरेन्द्र सिंह का आपराधिक इतिहासः-*
1- मु0अ0सं0 14/91 धारा 382 भादवि थाना सहतवार बलिया।
2- मु0अ0सं0 98/91 धारा 395 भादवि थाना रघुनाथपुर बिहार।
3- मु0अ0सं0 243/91 धारा 395/397 भादवि थाना बैरिया बलिया।
4- मु0अ0सं0 271/91 धारा 396 भादवि थाना बैरिया बलिया।
5- मु0अ0सं0 225/92 धारा 395,397 भादवि थाना रेवती बलिया।
6- मु0अ0सं0 103/93 धारा 395, 397 भादवि थाना रेवती बलिया।
7- मु0अ0सं0 210/93 धारा 60 अबकारी अधि0 थाना रेवती बलिया।
8- मु0अ0सं0 2/97 धारा 396 भादवि थाना बैरिया बलिया।
9- मु0अ0सं0 6/98 धारा 2/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना रेवती बलिया।
10- मु0अ0सं0 26/12 धारा 110G थाना रेवती बलिया।
11- मु0अ0सं0 292/16 धारा 395,397 भादवि थाना रेवती बलिया।
12- मु0अ0सं0 391/17 धारा 2/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना रेवती बलिया।
*बरामदगी-*
1- 01 अदद तमंचा 12 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
2- 03 अदद तमंचा 315 बोर व 12 अदद जिन्दा कारतूस व 05 अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।
3- 02 अदद मोटरसाइकिल (बजाज प्लेटिना UP60 AH 9939, होन्डा शाइन UP60 X 7704)
4- 04 अदद मोबाइल ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक पकड़ी चन्द्रभान यादव मय हमराहीगण ।
2- उ0नि0 विनीत राय प्रभारी स्वाट टीम बलिया मय टीम ।
3- उ0नि0 संजय सरोज स्वाट टीम बलिया।
4- उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल बलिया मय टीम ।
*दिनांक- 04.05.2019*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...