Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:भारी मात्रा में अबैध हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार*

बलिया:-पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेशानुसार सामान्य लोक सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 03.05.19 को प्रभारी निरीक्षक नरही तेज बहादुर सिंह मय हमराही व चौकी प्रभारी कोरण्टाडीह को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि स्वीफ्ट कार नं0 BR 44 K 1825 से कुछ बदमाश गाजीपुर जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने भरौली से होते हुए गाजीपुर जाने वाले है । इस सूचना पर विश्वास करके संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गाजीपुर बार्डर पर लगे बैरियर पर वाहन चेकिंग करने लगे कि कुछ समय बाद समय करीब 22.45 बजे एक स्विफ्ट कार नं0 BR 44 K 1825 आती दिखायी दी जिसको बैरियर गिराकर रोका गया तथा उसमें बैठे पाँचो व्यक्तियों को गाड़ी से उतारकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये 5 व्यक्ति क्रमशः समलेश कुमार रवानी, नीरज कुमार यादव, आलोक ठाकुर, अभिषेक दूबे,संतोष कुमार पाण्डेय के पास से 04 अदद तमंचा व 01 अदद पिस्टल तथा 06 कारतूस 315 बोर एक अदद 303 बोर तथा 07 अदद 32 बोर कारतूस बरामद हुआ । इसमें अभियुक्त आलोक ठाकुर व अभिषेक के विरूद्ध हत्या, लूट व डकैती जैसे संगीन कई मुकदमे बक्सर बिहार एवं उ0प्र0 में दर्ज है। इस सम्बन्ध में थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्तगण-*
1.समलेश कुमार रवानी पुत्र रामकुमार रवानी निवासी बेलपाड़ थाना बेलपाड़ जिला झारसौड़ी उड़ीसा
2.नीरज कुमार यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी मित्रलोक कालोनी थाना मुफसिल जिला बक्सर बिहार
3.आलोक ठाकुर पुत्र स्व0 सुशील ठाकुर निवासी मित्रलोक कालोनी थाना मुफसिल जिला बक्सर बिहार
4.अभिषेक दूबे पुत्र श्री भगवान दूबे निवासी बड़की भसौली थाना औद्यौगिक जिला बक्सर बिहार
5.संतोष कुमार पाण्डेय पुत्र मुसाफिर पाण्डेय निवासी जिगनी थाना संझौली जिला रोहतास बिहार
*आलोक ठाकुर का आपराधिक इतिहासः-*
1- मु0अ0सं0 356/15 धारा 147,148,149,341,326,302,120बी भादवि तथा 27 आर्म्स एक्ट थाना नगर बक्सर बिहार।
2- मु0अ0सं0 152/14 धारा 307 भादवि थाना मुफसिल बक्सर बिहार।
3-मु0अ0सं0 174/13 धारा 395,397 भादवि थाना मुफसिल बक्सर बिहार।
*बरामदगी -*
1. 01 अदद पिस्टल 32बोर मय 07 अदद जिन्दा कारतूस
2. 03 अदद तमंचा 315 बोर मय 06 अदद जिन्दा कारतूस
3. 01 अदद तमंचा 303 बोर मय 01अदद कारतूस
4. 01 अदद SWIFT कार नं0 BR 44 K 1825
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.SHO श्री तेज बहादुर सिंह थाना नरही जनपद बलिया
2.SI अजीत कुमार सिंह प्रभारी चौकी कोरण्टाडीह थाना नरही बलिया
3.हे0का0 प्रेमशंकर पटेल चौकी कोरण्टाडीह थाना नरही बलिया
4.का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना नरही जनपद बलिया
5.का0 अश्वनी राय थाना नरही जनपद बलिया
*दिनांक 04.05.2019*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...