
बांसडीह (बलिया) गुरुवार को दी गई तहरीर में युवाओं को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि धैर्य रखें। हर हाल में न्याय मिलेगा। बताते चलें कि बांसडीह तहसील के स्थानीय कस्बा में विदेश ले जाकर नौकरी देने के नाम पर एक टीम आ धमकी थी। उक्त टीम ने लगभग चालीस युवाओं को अपने झांसा में ले लिया था। वहीं लगभग साठ लाख रुपये लेकर विदेश में नौकरी देने वाली टीम फरार हो गई है।जानकारी के अनुसार कि बांसडीह कस्बा के अंबेडकर तिराहे के पास किराया पर माँ वैष्णो टूर एवं ट्रेवल्स नाम से कंपनी खोली गई । बेरोजगार युवाओं को गल्फ कंट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों युवको से लाखों रुपए जमा करा कर हवाई जहाज का वीजा टिकट देकर नई दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया गया। जहाँ युवाओं को दिए गये फ्लाइट का टिकट को कैंसिल बताया गया।परेशान युवकों ने कंपनी के संचालक के नंबरों पर कॉल किया तो फोन बंद मिला। अंततः सभी युवक बांसडीह स्थित कंपनी के आफिस पर पहुँचे तो ताला बंद कर संचालक फरार थे। इतना ही नही फर्जी कम्पनी द्वारा दिये गए पता भी गलत मिला। युवकों ने गुरुवार को बांसडीह कोतवाली में फर्जी टीम के खिलाफ कारवाई हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में पुलिस मुश्तैद है। युवकों के साथ जल्द न्याय होगा। हर सम्भव कोशिश जारी है। राजीव कुमार सिंह, लल्लन चौधरी, जितेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सहित दर्जनों युवाओं का कहना है कि सभी पैसा बैंक के खातों में स्थानांतरित किया गया था। हम सबको उम्मीद है कि पुलिस मदद करेगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal