बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन /विंध्यनगर घरों में घुसकर चोरी दर चोरी कि घटनाये कर नवजीवन बिहार वासियों एवं पुलिस की नींद हराम करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने अंतत: धर – दबोचा है ।

जिला पुलिस अधीक्षक- दीपक कुमार शुक्ला के दिशा – निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित कर बीते 17 व 30 अप्रैल एवं 2 मई को क्रमशः रामगोविंद शाह उदित कुमार नाई हृदय लाल साहू के घर में घुसकर सोने- चांदी के जेवर एवं मोबाइल सेट चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये की गयी सघन छानबीन एवं पड़ताल में कई चोरियों का खुलासा हुआ ।
आज दिनाँक 04/05/2019 को शनिवार सायं एडिशनल एएसपी प्रदीप शेंडे ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुये पत्रकारों को बताया कि नाबालिग अपराधी अभय ऊर्फ बीरू पुत्र रामप्रसाद साकेत द्वारा कई चोरियां की गयी है उसके कब्जे से जगह-जगह की गयी बरामदगी में चोरी के सामान जप्त कर लिये गये हैं ।
सीएसपी – अनिल सोनकर व विध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक- अरुण पाण्डेय कि मौजूदगी में श्री शेंडे ने बताया कि आरोपी अभय अत्यंत शातिर है अपने साथी विजय साकेत के साथ भी कई वारदातें अपना शौक पूरा करने के लिये चोरी की वारदात किया करता था ।
आरोपी के कब्जे से चार नग मोबाइल सेट, एक सोने की लाकेट, सोने का मांग टीका, झुमका, अंगूठी, चांदी का पायल जप्त करते हुये दर्ज प्रकरणों का खुलासा किया गया हैं और आरोपी के कब्जे से अवैध घातक औजार भी जप्त किया गया है पूर्व में हुये और विभिन्न चोरियों का खुलासा हुआ और विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया ।
*उक्त कार्यवाही में एसआई- रामलाल तिवारी, एनपी तिवारी, प्रधान आरक्षक- पंकज सिंह, राजेश शुक्ला, सुनील पाठक, म.प्रधान आरक्षक- पुष्पा गिरी, जगत द्विवेदी, आरक्षक- आनंद पटेल, कमल जागीरदार अभिमन्यु की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal