ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/05/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिनों भीषण गर्मी को देखते हुये शहर में पीने का पानी की व्यवस्था “निःशुल्क प्याऊ” न होने के कारण लोग गला को तर करने के लिये ठेला व होटलों का सहारा लेते दिख रहे थे वही पर युवा टीम सिंगरौली के द्वारा आज दिनांक 04/05/2019 को दोपहर लगभग 01:00 बजे “निःशुल्क प्याऊ” का उद्घघाटन युवा के वरिष्ठ सदस्य – डॉ.आर.डी. द्विवेदी एवं सबसे छोटा युवा एवं थाना बैढन नगर कोतवाल – मनीष त्रिपाठी के द्वारा “प्याऊ घर” का पूजन – अर्चन के बाद नारियल तोड़कर खड़े लोगो को गुड़ – बतासा व लड्डु खिलाकर घड़े का ठंडा पानी पिलाकर शुभारम्भ किया ।

वही पर लोग बताते है कि भीषण गर्मी पड़ते ही विगत कई वर्षों से नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा नगरीय क्षेत्रो में जगह-जगह *”निःशुल्क प्याऊ”* का स्टाल नपानि सिंगरौली द्वारा खुलवा दिया जाता था और राहगीर व अन्य लोगो को भीषण गर्मी में पीने का पानी उपलब्ध होता था और इस वर्ष किन्ही कारणों वश निगम *”निःशुल्क प्याऊ”* नही खुलवा पाया है ।
जिससे *”युवा टीम सिंगरौली”* एक तरफ मानवता की ओर *”निःशुल्क प्याऊ”* का शुभारम्भ बैढन के शासकीय हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट विद्यालय (मेन रोड पीपल के नीचे) खुल गया है और बताते है कि युवा टीम के सदस्यो द्वारा सामूहिक सहयोग से रुपये इकठ्ठा कर चाहे सामग्री हो चाहे पानी पिलाने वाले युवक वेतन देने हो सब कुछ युवा सदस्यो द्वारा यह पहली अनोखी पहल है और कुछ ऐसे चिन्हित स्थानों पर जल्द ही *”निःशुल्क प्याऊ”* और खोले जायेंगे ताकि राहगीरों को प्यास बुझाने में दिक्कत न हो ।
*उक्त अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. आरडी द्विवेदी, नगर कोतवाल- मनीष त्रिपाठी, डॉ.डी.के. मिश्रा, एसडी गर्ग, एसएन बंसल, मिथिलेश मिश्रा, आशीष शुक्ला, आशुतोष सोनी, अजय सोनी, विजयशंकर निरत (रोमी), जमुना सोनी, फरदीन खान, डॉ.सुमित गुप्ता, मुर्तजा खान, सौरभ द्विवेदी, आशीष दुबे, रावेंद्र सोनी, सन्तोष द्विवेदी (पत्रकार) सहित समाजसेवी गण मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal