ग्वालियर-
शोषण का शिकारमहिला को घरेलू विवाद या सताए जाने की अन्य घटनाओं के संबंध में फरियाद करने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। उनकी अब तत्काल सुनवाई मप्र पुलिस और अमेरिका की एमआईटी (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूटस ऑफ टेक्नोलॉजी) संस्थान के सहयोग से खोली गई डबरा में ऊर्जा डेस्क पर हो सके गी। ऊर्जा डेस्क (अरजेन्ट रिलीफ एण्ड जस्ट एक्शन) डबरा के देहात थाने में खोली गई है।

यहां महिला घरेलू विवाद से पीड़ित होने की स्थिति में काउंसलिंग की जाएगी और यदि अन्य मामले में सताई गई है, तो पुलिस और कानूनी सहायता दिलवाई जाएगी। यहां हर मामले की मॉनिटरिंग रिपोर्ट डेस्क प्रभारी से लेकर डीजीपी तक पहुंचेगी। पिछले साल मप्र पुलिस और एमआईटी संस्थान के सहयोग से प्रदेशभर के 12 जिलों के 180 थानों में ऊर्जा डेस्क शुरु कराई गई थी। इसमें ग्वालियर जिले के 17 थाने शामिल हैं। डबरा में इस कॉन्सेप्ट पर पहली बार फोकस करते हुए ऊर्जा डेस्क शुरु हुई है। इसका एसडीएम जयति सिंह और आईपीएस व देहात थाना प्रभारी पुनीत गहलोत ने शुभारंभ किया।
जल्द तैयार होगी शक्ति समिति
ऐसी महिलाएं जो शोषण का शिकार होती है और थानों में आने से डरती है, तो उन्हें ऊर्जा डेस्क तक लाने के लिए स्थानीय स्तर पर जल्द शक्ति समिति गठित होगी। इसके माध्यम से परेशान महिलाओं को जागरूक करने का काम कि या जाएगा। इस समिति में महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता शामिल होंगी। इनके पुलिस विधिवत आई-कार्ड जारी करेगी और उन्हें उर्जा डेस्क के लिए काम करने प्रेरित कि या जाएगा। इनका काम पीड़ित महिलाओं को ऊर्जा डेस्क तक लाना और कानूनी जानकारी देना होगा, ताकि महिलाएं अपने हक की लड़ाई लड़ सकें ।
महिलाओं को ये मिलेगा लाभ-
-ऊर्जा डेस्क के माध्यम से महिलाओं को विधिक परामर्श निःशुल्क मिल सकेगा।
-अगर पीड़ित महिला पढ़ी लिखी होगी तो उसे रोजगार दिलाने के प्रयास कि ए जाएंगे।
-पुलिस पारिवारिक विवाद में टूटते रिश्तों को जोड़ने का काम करेगी।
– छोटे-छोटे पारिवारिक झगड़ों को दूर करने पुलिस सुलह कराएगी।
– महिलाओं के बीच भय के वातावरण को दूर करने के प्रयास कि ए जाएंगे।
– आपात स्थिति में महिलाओं को ठहरने व मेडिकल की बेहतर व्यवस्थाएं होगी।
वर्जन
डबरा में ऊर्जा डेस्क खोली गई है। यहां पीडि़त महिलाओं की काउंसलिंग होगी और आने वाली महिलाओं को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उनकी समस्या पर ध्यान देते हुए तत्काल एक्शन लिया जाएगा। यह उर्जा डेस्क देहात थाने में खोली गई है। इसमें कोई भी पीड़ित महिला समस्या लेकर आ सकती है।
-पुनीत गहलोत, टीआई (आईपीएस), डबरा, देहात।
हमारे यहां कई मामले ऐसे आते हैं जो पारिवारिक मतभेद और विवाद के होते हैं। इस तरह के मामले इस ऊर्जा डेस्क पर सुलझ सकें गे। अगर शोषण का मामला होगा तो उस पर तत्काल कार्रवाई होगी।
– जयति सिंह, एसडीएम, डबरा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal