Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शिवराज सरकार में लॉ एंड ऑर्डर का मतलब था कानून व्यवस्था, अब यहां पैसे लो और ऑर्डर करो-अमित शाह

ग्वालियर-
मुरैनाएसएएफ ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के पक्ष में चुनावी सभामें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को गलत तरीके से बताया और कह दिया कि चौकीदार चोर है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर नोटिस दे दिया तो मंगलवार को दोपहर राहुल बाबा को माफी मांगनी पड़ी है।
मुरैनामें अमित शाह बोले- सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को राहुल गांधी ने गलत तरीके से बताया और कह दिया कि चौकीदार चोर है
कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा- प्रदेश की सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर की परिभाषा बदल दी है, अब यहां पैसे लो और ऑर्डर करो
मुरैना में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- शिवराज सरकार में लॉ एंड ऑर्डर का मतलब था कानून व्यवस्था अब यहां पैसे लो और ऑर्डर करो

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही घोटालों में जुट जाती है, शिवराज जी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर का मतलब था कानून व्यवस्था। कमलनाथ सरकार में लॉ एंड ऑर्डर का मतलब ही बदल गया। अब हो गया, ‘लो और ऑर्डर करो यानी पैसे लो और ऑर्डर करो।’

पिछले दिनों कमलनाथ जी के नजदीकी लोगों के घर पर रेड पड़ी, तो करोड़ों रुपये का घोटाला पकड़ा गया। तीन महीने की सरकार में ही इतना बड़ा घोटाला है तो 60 महीने में राज्य का क्या होगा। 5 साल तक मोदी जी की सरकार चली पर एक पैसे का घोटाला नहीं हुआ। इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तय समय से दो घंटे लेट शाम को 6 बजे हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचे। उन्होंने एसएएफ ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के पक्ष में चुनावी सभा की।

कमलनाथ सरकार में एक भी उद्योग नहीं आया
नवंबर में मध्य प्रदेश की जनता ने जनादेश दिया, हमने उसे सिर आंखों पर लिया। भाजपा की शिवराज सरकार ने इस प्रदेश को अगर बीमारू राज्य से बाहर निकालने का काम किया। इसी भाजपा की शिवराज सरकार में बेटी, गरीब और किसानों के लिए योजनाएं बनीं और उसका लाभ मिला। किसानों को भावांतर योजना का लाभ मिला। और अब यहां कमलनाथ सरकार है, एक भी नया उद्योग नहीं आया।

मुरैना उन नौनिहालों की भूमि है, जो देश के लिए न्यौछावर हो गए

मुरैना ऐसी भूमि है, जहां के कई नौनिहालों ने अपनी जान न्यौछावर कर दी। इसी भूमि से नौनिहाल निकले और अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है, इसलिए वोट देना। 10 साल तक सोनिया-राहुल की सरकार रही, हमारे देश में आलिया-मालिया-खालिया सब घुस आते थे और हमारे सैनिकों के सिर काट ले जाते थे और अपमानित करते थे, लेकिन मौनी बाबा उफ तक नहीं करते थे।
फिर पुलवामा हमला हुआ तो पाकिस्तान ने अपने यहां तोप और बंदुकें लगा दीं। उन्हें डर था कि कहीं मोदी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक न कर दे। लेकिन, मोदी ने इस बार एयर स्ट्राइक कर दी और पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को उड़ाया और आतंकियों को मार दिया।
इसका मातम पाकिस्तान में था और दूसरा मातम राहुल बाबा के कार्यालय में था। राहुल बाबा, कमलनाथ और अन्य कांग्रेसी नेता दुखी हो गए। उन्हें लगा कि उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा। इसलिए सबूत मांगने लगे।
राहुल बाबा के गुरु सैम पित्रोदा कहते हैं कि हमले क्यों करते हो, उनसे बातचीत करो। बोलिए क्या उनसे बातचीत करनी चाहिए। बोलो क्या बात करनी चाहिए, नहीं करनी चाहिए। राहुल बाबा आपको आतंकियों से इलू-इलू करना है तो करो। हम तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...