Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दो सगे भाइयों में चले आ रहे विवाद मेंजमीन के विवाद में आग से झुलसे किसान की मौत

ग्वालियर-
भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम गोहिंदा में जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में चले आ रहे विवाद में आग से 80 प्रतिशत झुलसे वृद्ध की ग्वालियर के अस्पताल में इलाज के दौरान  10 बजे मौत हो गई। इस मामले में मृतक के बड़े भाई पर केरोसिन डालकर छोटे भाई को जलाने का आरोप है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम गोहिंदा निवासी दो सगे भाई महेश तिवारी 70 साल और रमेशचंद तिवारी पुत्रगण सीताराम तिवारी के बीच दो बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर वर्ष 2013 से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। विगत 24 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे महेश तिवारी अपने पुत्र नरेश के साथ खेत पर काम कर रहा था। उसके खेत से दो तीन खेत दूर स्थित रमेशचंद तिवारी के खेत है। इस समय महेश अपने खेत पर था तब रमेशचंद्र अपने साथ रमेशलाल कुशवाह, संजय कुशवाह, हरिशंकर और दो अन्य साथियों के साथ पहुंच गया और आवाज लगाकर अपने छोटे भाई महेश को अपने खेत पर बुला लिया और आज खेत का बंटवारा कर ही लेते हैं जिससे झगड़ा खत्म हो जाए। मृतक महेश के पुत्र ने बताया कि जैसे ही उसके पिता ताऊ रमेश के खेत पर पहुंचे, तो वहां खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच ताऊ खेत पर रखी मिट्टी के तेल की केन लेकर आ गया और पिता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पिता को आग से झुलसता देखकर खेत पर मौजूद नरेश मदद के लिए दौड़ा और आग बुझाने का प्रयास किया और घर पर अन्य लोगों को सूचना दी। नरेश अपने पिता का इलाज कराने के लिए सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचा। आग से महेश के 80 प्रतिशत झुलस जाने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में चल रहे इलाज के दौरान घायल महेश ने अपना दम तोड़ दिया।
इनका कहना है
आग से झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज त्यागी, थाना प्रभारी, भितरवार।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...