ग्वालियर-
शांति निकेतनआश्रम कांच मिल स्थितमें मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में एक और बड़ी सांठगांठ का खुलासा हुआ है। सोमवार को हजीरा थाना पुलिस ने कलेक्ट्रेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग जाकर काउंसलर तबस्सुम खान के बयान दर्ज किए। तबस्सुम ने ही आश्रम में रहने वाली पीड़िता की काउंसलिंग की थी। उनके बयान और काउंसलिंग रिपोर्ट में यह सामने आया कि अधीक्षिका ने आरोपी बाबा को पीड़िता के साथ गलत काम करते देखा था और उसे टोका भी था। इसके कुछ समय बाद आरोपी जैन बाबा ने आश्रम के संचालक गिर्राज तिवारी से कहा था कि पीड़िता अच्छी लड़की नहीं है, इसे प्यार मत किया करो। इन तथ्यों से साफ संकेत हैं कि आरोपी, अधीक्षिका और संचालक तीनों मिले हुए हैं।
ज्ञात रहे कि आश्रम शांति निकेतन में रहने वाली बच्ची के साथ निकेतन में ही स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले विमल जैन उर्फ जैन बाबा ने दुष्कर्म किया। घटना के समय बच्ची की उम्र 17 साल थी और बालिग होने पर उसे माधव बाल निकेतन शिफ्ट कर दिया गया। पीड़िता को 2011 में शांति निकेतन में भेजा गया था। जब पीड़िता को माधव बाल निकेतन भेजा तो उसकी काउंसलिंग में यह खुला कि उसके साथ विमल जैन दुष्कृत्य करता था। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग तक बात पहुंची और हजीरा थाना पुलिस में आरोपी विमल के खिलाफ पॉक्सो और रेप का मुकदमा कायम कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी जेल में है। अब पुलिस पीड़िता के साथ की बच्च्यिों के भी बयान लेगी।
पीड़िता सहती रहीः ये सब जानते थे
1-आरोपीः विमल जैन
पीड़िता 2011 से शांति निकेतन में है और इसी निकेतन में स्थित वृद्धाश्रम में आरोपी विमल जैन रहता है। उसने एक बार दुष्कृत्य किया या सालों से करता आ रहा था, यह जांच का विषय है। आरोपी और संचालक गिर्राज तिवारी उर्फ मस्तराम बाबा दोनों काफी नजदीक थे। वहीं अधीक्षिका गिर्राज तिवारी की ही पत्नी है।
2-अधीक्षिकाः ममता तिवारी
काउंसलिंग रिपोर्ट और काउंसलर तबस्सुम खान के बयान में यह साफ हो चुका है कि अधीक्षिका ममता तिवारी ने एक बार आरोपी जैन बाबा को पीड़िता के साथ दुष्कृत्य करते देखा था। यहां ममता तिवारी द्वारा घटना को छिपाना उसे भी गुनहेगार साबित करता है।
3-संचालकः गिर्राज तिवारी
आरोपी विमल जैन से एक बार संचालक गिर्राज तिवारी ने कहा था कि पीड़िता अच्छी लड़की नहीं है, इससे प्यार मत किया करो। अब यहां गिर्राज तिवारी से जब जैन बाबा ने पीड़िता के सामने ही कहा तो मस्तराम बाबा ने वजह भी पूछी होगी।
दर्ज कराए बयान
इस मामले में सोमवार को हजीरा थाना पुलिस बयान लेने के लिए आई थी। काउंसलिंग से लेकर रिपोर्ट तक का पूरा घटनाक्रम बता दिया गया है। पीड़िता के साथ गलत कार्य करते हुए अधीक्षिका ने देखा था और आरोपी जैन बाबा ने गिर्राज तिवारी से यह भी कहा था कि पीड़िता अच्छी लड़की नहीं है।
तबस्सुम खान, काउंसलर
शेष बयान होंगे दर्ज
इस मामले में सोमवार को काउंसलर तबस्सुम खान के बयान लिए गए हैं। अब आश्रम शांति निकेतन की बच्चियों और स्टाफ से लेकर माधव बाल निकेतन की अधीक्षिका के भी बयान दर्ज होंगे।
त्रिवेणी राजावत, एसआई, हजीरा थाना
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal