Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बारिश से डबरा-भितरवार में 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं की चमक हुई खराब

ग्वालियर
डबरा व भितरवार ब्लॉक मेंदस दिन पहले हुई 24 मिमी बारिश से करीब 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं की चमक फीकी पड़ गई है। प्रभावित किसानों की संख्या हजारों में है। इसी कारण सरकार से कम चमक के गेहूं की खरीद के लिए भी मंजूरी मांगी गई है। चूंकि अभी आचार संहिता लागू है और छूट के निर्णय पर भाजपाई हल्ला मचा सकते हैं, इसीलिए राजधानी में बैठे अफसर निर्णय नहीं ले सके हैं।
डबरा में 5.2 मिमी और भितरवार में 19 मिमी बारिश 16 अप्रैल को हुई थी। जिस समय बारिश हुई, तब खेत में गेहूं की फसल और कटाई के बाद गेहूं रखा हुआ था। ये दोनों ब्लॉक ऐसे हैं, जहां पर बड़ी संख्या में किसानों ने गेहूं की बोवनी की थी। भितरवार में 51 हजार 135 हेक्टेयर में जबकि डबरा में 38 हजार 500 हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई। एक दिन में सिर्फ 24 मिमी बारिश ने इन दोनों ब्लॉक में 60 फीसदी फसल पर असर डाला है। बारिश मुरार में भी 11.2, घाटीगांव में 3 मिमी हुई थी पर फसल पर सबसे ज्यादा असर डबरा-भितरवार में हुआ है। यहां पर45 फीसदी किसानों के खेत में रखा गेहूं बदरंग हो गया है।
अभी कम हुई है खरीद
एक दिन पहले तक खरीद केंद्रों पर 30 हजार मीट्रिक टन की खरीद सिर्फ 3 हजार 134 किसानों से हुई है जबकि पंजीयन 26 हजार 726 ने कराया है। सरकार की तरफ से बोनस सहित समर्थन मूल्य दो हजार रुपए क्विंटल के मिल रहे हैं जबकि बाजार में सामान्य गेहूं की कीमत 1600 रुपए क्विंटल के आसपास चल रही है। सरकार से यदि चमक विहीन गेहूं को खरीदने की मंजूरी नहीं मिली तो किसानों को बाजार में औने-पौने दामों में गेहूं की बिक्री करनी पड़ेगी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...