ग्वालियर।
शहर में यातायात सुधारने वीडियो कोच बसों को दिन में नो एन्ट्री सोमवार से लागू हो जाएगी। अब बेटी बचाओं तिराहा मैस्कट हॉस्पिटल के पास नए स्टॉपेज से ही वीडियो कोच में यात्री बैठ सकेंगे। यह निर्णय शनिवार को ही बैठक में ले लिया गया था। रविवार को यातायात पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से वीडियोकोच के नए स्टॉपेज पर सफाई कराकर उबड़ खाबड़ जमीन को सही कराने का प्रयास किया है। फिलहाल अभी स्टॉपेज को व्यवस्थित करने में दो से तीन दिन और लगेंगे।
बेटी बचाओ तिराहा मैस्कट हॉस्पिटल के पास स्टॉपेज पर कराया काम
– उबड़ खाबड़ है जमीन
शनिवार को यातायात पुलिस, क्षेत्रीय परिवहन अधिकार, वीडियोकोच बसों के संचालको के बीच बैठक में यह सहमति बनी थी कि शहर की सीमा में अब से वीडियोकोच बसों में यात्री व सामान की लोडिंग-अनलोडिंग नहीं होगी। शाम के समय व्यस्तम मार्ग व इलाकों में वीडियोकोच बसों से जाम के हालात बनते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ता है। इस पर सभी पक्षों ने सहमति जताई थी। पर बस संचालकों का कहना था कि वीडियो कोच बसों के लिए झांसी रोड बस स्टैंड या झांसी रोड थाना के पास स्टॉपेज दिया जाए। जहां से यात्री व सामान की लोडिंग-अनलोडिंग की जा सके। पर यातायात पुलिस ने बेटी बचाओं तिराहा मैस्कट हॉस्पिटल के पास स्टॉपेज देने की बात कही है। आखिर में इसी स्पॉट के साथ सभी पक्ष सहमत हुए थे।
अभी उबड़ खाबड़ है जगह
जिस जगह स्टॉपेज दिया गया है वहां अभी समतल जमीन नहीं है। इस पर यातायात पुलिस के अफसरों का कहना है कि रविवार को वहां कुछ सफाई कराई गई है। सोमवार को नगर निगम के अफसरों से बात कर वहां काम कर स्टॉपेज को व्यवस्थित किया जाएगा।
जाम में फंसकर घंटों परेशान से अच्छा आउटर में स्टॉपेज
शहर के लोगों का कहना है कि शहर के बाहर स्टॉपेज होने से आम लोगों को काफी परेशानी होगी। हर शहर में वीडियोकोच बस स्टॉप शहर के सेंटर में होता है। जिससे लोगों को सुविधा रहे। पर हमारे शहर में इसे आउटर में किया गया है। ट्रैफिक पुलिस से एएसपी पंकज पांडेय का कहना है कि बसों से सड़कों पर घंटों जाम लगने और उसमें फंसकर परेशान होने से अच्छा है कि कुछ दूरी पर जाकर वीडियो कोच बस से परिवहन किया जाए तो कोई बुराई नहीं है। आम लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है।
एक दिन का दिया था समय
-एक दिन का समय दिया गया था। सोमवार से कोई भी वीडियोकोच बस दिन के समय शहर में एन्ट्री नहीं करेगी। यदि कोई नियम तोड़ता है तो कार्रवाई की जाएगी।
नरेशबाबू अन्नोटियाडीएसपी ट्रैफिक
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal