ग्वालियर-
भिंड से बाइक पर स्मैक की डिलेवरी देने आए आदिल खान व उसके साथी इमरान शाह को क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट रोड शनिचरा तिराहे से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 लाख रुपए की 300 ग्राम स्मैक बरामद की है। दो दिन पहले ही क्राइम ब्रांच ने आदिल के भाई कासिम को 35 लाख की स्मैक के साथ उसके तीन अन्य साथियों के साथ पकड़ा था। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया था। आदिल व कासिम का पिता पहले से ही जेल में है। पुलिस को जानकारी मिली है कि मां भी स्मैक की तस्करी में बेटों व पति की मदद करती है।
एसपी नवनीत भसीन ने शहर में स्मैक की सप्लाई करने वाले आसपास के प्रांतों व जिलों से आने वाले रैकेट को पकड़ने का टास्क दिया है। स्मैक के बड़े सप्लायरों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। यूपी से भिंड के रास्ते स्मैक शहर में पहुंचाने वाला रैकेट पुलिस के रडार पर है।
300 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को पकड़ा-
एएसपी (क्राइम)पंकज पांडे ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि भिंड से दो युवक स्मैक की डिलेवरी देने के आ रहे हैं। यह दोनों युवक बगैर नंबर की बाइक से आएंगे। डिलेवरी शनिचरा रोड पर होनी है। क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी विनोद छावई ने टीम के साथ स्मैक तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस ने बगैर नंबर की बाइक को देखते ही उसे रोक लिया और दोनों युवकों को पकड़ लिया। मौके पर ही पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने अपना नाम आदिल खान पुत्र हमीद खान निवासी पुरानी नगर पंचायत के सामने मिहोना जिला भिंड व इमरान पुत्र महबूब शाह निवासी भिंड के पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पहले भी पकड़ा जा चुका है आदिल-
इससे पहले भी 2014 में आदिल खान को ग्वालियर थाना पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। डबरा थाना पुलिस ने भी डकैती की योजना बताने हुए पकड़ा था। पुलिस आदिल से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट के जरिए स्मैक मंगवाकर लोकल में बेचने वाले रैकेट को भी चि-ति कर लिया गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal