बढता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन 29 अप्रैल 2019 लोकसभा निर्वाचन के लिये सीधी संसदीय क्षेत्र में शामिल सिंगरौली जिलें में ईवीएम व पीपीपैट मशीनों से मतदान कराया गया ।

वही कलेक्ट्रेट सभागार में 16 अप्रैल को मतदान के लिये पीपीपैट मशीनो की एमएलसी की गयी थी और इसके लिये विभिन्न विभागों के उपयंत्रियों की ड्यूटी लगायी गयी थी और तैनात किये गये उपयंत्रियों में से पॉच उपयंत्रियों द्वारा एफएलसी कार्य में लापरवाही बरती गयी व उपयंत्री निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे और इसे गंभीर कदाचरण मानते हुयें अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना ने इन उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस दिया है और नोटिस का जबाब दो दिवस के समक्ष में उपस्थित होकर संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत न करने पर एक पंक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
*अपर कलेक्टर ने उपयंत्रियों एस.एन द्विवेदी नगर निगम, अभयराज सिंह नगर निगम, मनीष कुमार लोक निर्माण विभाग, आर.के नीखरा ग्रामीण यात्रिकी सेवा, मोनिका वर्षा पटेल ग्रामीण यात्रिकी सेवा को नोटिस दिया है।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal