बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन दिनांक 28/04/2019 को पुलिस शासन चौकी प्रभारी के द्वारा खुलेआम संरक्षण में चल रहे एक बेलगाम ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल सवार रिश्ते के फूफा-भतीजे को कुचल दिया और जहां दोनों की मौत हो गयी ।

बताया जा रहा कि मोटर साइकिल सवार घायल युवक ने अपने पिता एवं चचेरे भाई के मौत की खबर सुन व अपनी आंखों से देख बदहवाश हालत में चला गया और इधर घटना की खबर मिलते ही सिंगरौली विधायक सहित भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व अन्य ग्रामीण जन जिला अस्पताल पहुंच गये ।
दरअसल जानकारी के अनुसार सिद्धी पिपरा गांव निवासी बृहस्पतिधर द्विवेदी पिता – अमोलधर द्विवेदी उम्र 55 वर्ष मोटर साइकिल में रिश्ते के भतीजा कमलाशंकर पाण्डेय उम्र 30 वर्ष एवं बेटा श्याम बिहारीधर द्विवेदी 25 वर्ष सवार होकर कहीं रिश्तेदारी में रजमिलान जा रहे थे कि काम गांव के पुल के सामने से आ रहे रेत से भरा ट्रैक्टर वाहन क्र.एमपी 66 ए 2244 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया और जहां घटना स्थल पर ही बृहस्पतिधर द्विवेदी ने दम तोड़ दिया जबकि जिला चिकित्सालय में कमलाशंकर पाण्डेय की लगभग दो घण्टे बाद मौत हो गयी वहीं श्यामबिहारी द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गये थे, पिता एवं रिश्ते के फूफा के पुत्र की मौत सुनकर घायल श्यामबिहारी की हालत भी और खराब हो गयी है वही पर घटना की खबर मिलते ही शासन चौकी का अमला पहुंच गया तब तक चालक फरार हो चुका था ।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिला चिकित्सालय के चिकित्सक की घोर लापरवाही के चलते कमला शंकर पाण्डेय की मौत हो गयी और परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक यदि जांच कर समय पर सही तरीके से उपचार करते तो उनकी मौत न होती गैर जिम्मेदार चिकित्सक डॉ. केपी साकेत न तो अपने कक्ष के चेयर से उठा और न ही जांच कराया और कहा जा रहा है कि कमला शंकर को ब्रेन हेंजुरी हुई थी और चिकित्सक सीने में दर्द का ईलाज कर रहा था शायद चिकित्सक चोट का पता नहीं लगा पाया और इसी बात को लेकर अस्पताल में मृतक के परिजन जमकर हंगामा किये और शव का पोस्टमार्टम करने गये चिकित्सक को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया और किसी तरह चिकित्सक भागने में सफल तो हो गया लेकिन भारी संख्या में लोग हंगामा करने लगे, मौके पर बैढन टीआई मनीष त्रिपाठी पहुंचकर मामले को शांत कराया।
परिजनों का कहना कि शासन चौकी क्षेत्र में रेत का खुलेआम कारोबार चल रहा है बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी बालेन्द्र त्यागी ने रेत कारोबारियों को खुली छूट दे रखी है उक्त घटना के संबंध में जब एसआई से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बेतुका जबाव देते हुये मृतक एवं घायल पर ही आरोप मढ़ दिया और कहा कि यदि हेलमेट लगाये होते तो मौत न होती और रेत के कारोबार पर मुकर गये और कहा कि मेरे क्षेत्र में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है और उन्हें जब फोटोग्राफ उपलब्ध कराने की बात की जाने लगी तो अपने आपको हरिश्चन्द्र की तरह पाक साफ ईमानदार बनने की कोशिश करने लगे जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी प्रभारी के संरक्षण में रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर रेत की चोरी करने में लगे हुये हैं।
एक साथ दो लोगों की हुई अकाल मौत की खबर सुनकर सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, भाजयुमो जिलाध्यक्ष- विनोद चौबे समेत भारी संख्या में लोग पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंच मृतक के परिजनों को ढाढ़स देने लगे और वही विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने उक्त घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये लापरवाहों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
मौके पर मौजूद टीआई मनीष त्रिपाठी ने उन्हें आश्वस्त करते हुये कहा कि यदि रेत से भरा ट्रैक्टर था तो उसके खिलाफ राजसात एवं चालक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी, वहीं टीआई ने सीएमएचओ से बात कर घायल का सही ईलाज कराने के लिए कहा साथ ही यह भी कहा कि अब तीसरे व्यक्ति की जान ईलाज के अभाव में न जाये इसका ख्याल रखें ।
*वही पीएम हाउस के पास नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने गरीब परिवार को आर्थिक सहायता हेतु शासन – प्रशासन की योजना के माध्यम से अधिकारियों से बात की है और खड़े रहे गल्ला व्यापारी बृजवासी गुप्ता के पहल पर पीएम हाउस के पास खड़े लोगो ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग से कुल 27200/- रुपये दोनों परिवार के परिजनों को उसमे से आधा – आधा दिया गया ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal