Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा -होटल संचालक है मास्टर माइंड, 5 स्थानों पर सटोरिए खड़े कर वॉट्सएप पर ले रहा था बुकिंग, पकड़े

ग्वालियर।
 
शहर के कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कोरियर मैन खड़े कर आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा बुकिंग ले रहे गिरोह को शनिवार रात पुलिस ने पकड़ा है। मास्टर माइंड सहित 5 लोग पकड़े गए हैं। जिनसें 32 हजार रुपए, पांच मोबाइल, 30 लाख रुपए का हिसाब डायरी में मिला है। मास्टर माइंड ने खुद को एक होटल का संचालक बताया है। कोतवाली क्षेत्र में आईपीएल शुरू होने के बाद से एक दर्जन सटोरियों पर कार्रवाई हो चुकी है। पिछले कुछ दिन में यह क्षेत्र आईपीएल में सट्टा खिलाने वालों का गढ़ बन गया है।
गोरखी टैक्सी स्टैंड से पकड़ा मास्टर माइंड, कुल 5 लोग पकड़े
 
– 32 हजार रुपए, 5 मोबाइल, 30 लाख रुपए का हिसाब मिला
 
 
23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू होने के साथ ही क्रिकेट पर सट्टा खिलाने वाले सक्रिय हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता पहले से लागू थी। ऐसे में पुलिस लगातार सटोरियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। शनिवार रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान रॉयल्स और मुम्बई इंडियंस के बीच चल रहे मैच पर सट्टे की बड़ी बुकिंग होने जा रही है। जिस पर पुलिस की टीमों ने छानबीन शुरू की। तभी गोरखी स्टैंड पर टैक्सी के अंदर बैठकर एक युवक काफी देर से मोबाइल पर व्यस्त होने और उसके बाद कुछ लोग बार-बार आने की सूचना मिली। जिस पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेते समय वह मोबाइल में क्रिकेट एप से ऑनलाइन बुकिंग कर रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान सुनील उर्फ सोनू पुत्र हीरालाल गजवानी निवासी नारंगी बाई मंदिर के पास हुई। उसके बारे में पता लगा कि वह स्टेशन पर गुरुकृपा होटल का संचालक है। जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो खुलासा हुआ कि यह गिरोह का मास्टर माइंड है इसकी टीम के 4 अन्य सदस्य कोरियर मैन संदीप शर्मा पुत्र गोविंद शर्मा, सुरेन्द्र पुत्र जीवन मांडिल निवासी निम्बालकर की गोठ, उदय शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा निवासी वर्मा हॉस्पिटल के पास दाल बाजार व मनीष पुत्र महेन्द्र कुशवाह निवासी इमली नाका सिकंदर कम्पू अलग-अलग क्षेत्र में खड़े होकर बुकिंग ले रहे हैं। जिस पर पुलिस की टीमों ने इन सभी की घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया है। सभी पकड़े गए सटोरियों से 32 हजार रुपए नकद, 30 लाख का हिसाब और पांच मोबाइल मिले हैं। जिन पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
 
वॉट्सएप पर बुकिंग, पेटीएम से पैमेंट
 
 
सटोरिए मैच के शुरू होने, बीच में और लास्ट के ओवर में भाव ओपन कर वॉट्सएप पर बुकिंग लेते हैं। इसमें सट्टा खेलने वाले को प्रत्यक्ष आने की जरूरत नहीं है। मैच में हार जीत की रकम को चुकाने या लेने के लिए पेटीएम का सहारा लिया जाता है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...