Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 21/04/2019 को केन्दीय गृहमंत्री का चुनावी आमसभा बैढन के रामलीला मैदान में लगभग शाम 05:00 बजे सम्पन्न हुआ ।

29 अप्रैल को होने वाले मतदान लोकसभा आमचुनाव सीधी/सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद भाजपा उम्मीदवार – रीति पाठक के पक्ष में भारत सरकार केंद्रीय गृहमंत्री – राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया गृहमंत्री के आगमन से पूर्व कुर्सियां ख़ाली पड़ी थी जिसे समेटा गया और गृहमंत्री के आते ही धीरे – धीरे कुर्सियां आम जनमानस से भरने लगी फिर भी कुछ कुर्सियां खाली पड़ी रही ।

उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान राष्ट्रीय मुद्दे जैसे देश की सुरक्षा, आर्थिक मजबूती, प्रधानमंत्री आवास योजना, पुलवामा जैसे अन्य मुद्दों का जिक्र करते हुये कांग्रेस पर जुबानी हमला किया कहा कि हम आँख में धूल डालकर वोट के लिये राजनीति नही कभी करता हूं और भाजपा सांसद उम्मीदवार – रीति पाठक फिर से चुनकर दिल्ली भेजे आप लोगो के लिये एक – एक समस्याओं को पत्र के माध्यम से संसद में उठाती रहती है ।

वही गृहमंत्री के आगमन के पूर्व में जिले के भाजपा नेता – सीमा जायसवाल, संजीव अग्रवाल, सूरज पाण्डेय, नरेश शाह, रामनिवास शाह सहित अन्य नेता मंच पर कांग्रेस पर भाषण के माध्यम से हमला करते दिखे मुख्य रूप यह भी कहा कि सिंगरौली जिले को दर्जा न देने व न बनाने का कारण लम्बे समय से कांग्रेस द्वारा रोका गया और भाजपा शिवराज सिंह सरकार द्वारा सिंगरौली को जिला बनाया गया है ।

*मंच पर मुख्य रूप से सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, देवसर विधायक – सुभाष वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष – कांतदेव सिंह, महापौर – श्रीमती प्रेमवती खैरवार, अरविंद दुबे, आशा गुप्ता, विनोद चौबे, सुंदर शाह, वीरेंद्र मिश्रा, संजीव अग्रवाल, मधु झा, आशा अरुण यादव, किरण सोनी, भारतेंदु पाण्डेय सहित भाजपा के नेता पदाधिकारी – कार्यकर्ता और भारी संख्या में दर्शक श्रोतागण रहे और वही सुरक्षा के चाक चौबंद है जगह – जगह पुलिस की तैनाती व पैनी नजर रखी हुई थी ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...