Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खुटार राहुल भैया के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब,जनता ने दिया आशीर्वाद

हिम्मत समाचार //मध्य प्रदेश// सिंगरौलीसिंगरौली से राजेश वर्मा की रिपोर्टHS-NEWS //सिंगरौली//खुटार में राहुल भैया ने हजारों की जनसंख्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद बनने के बाद रीति पाठक जो कि भाजपा प्रतयाशी है पिछले 5 वर्ष में कभी भी जनता के बीच में नहीं आई और ना ही उन्होंने चुनाव के समय किया गया वादा पूरा किया चुनाव के समय बहुत बड़ी बड़ी घोषणाएं और वादे किए गए थे 1500000 खाते में आएंगे तो 2 करोड़ों युवाओं को हर वर्ष रोजगार देंगे लेकिन आज सिंगरौली सीधी की ऐसी हालत है कि सीधी सिंगरौली में पानी की समस्या से ग्रामीण जनता जूझ रहे हैं, प्रदूषण झेल रहे हैं, बेरोजगारी झेल रहे हैंआगे उन्होंने कहा कि 5 वर्ष में उन्होंने जनता का विकास क्यों नहीं किया इतने दिन तक उन्हें जनता की याद क्यों नहीं आई जनता ने तो उन्हें मौका दिया था फिर भी आज सीधी सिंगरौली की यह हालत है कि लोग छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जूझ रहे हैं सिंगरौली जिले में दर्जनों कंपनियां होने के बावजूद भी यहां के युवा पढ़े लिखे होने के बावजूद भी बेरोजगारी का दर्द झेल रहे हैं वहीं पानी की समस्या से भी जनता को जूझना पड़ रहा है बहुत से लोगों ने बताया कि वह लोग कई बार भाजपा प्रत्याशी जो 5 साल तक सांसद रह चुकी हैं अपने-अपने पंचायतों में पानी की समस्या को लेकर हैंडपंप के लिए आवेदन दिया था लेकिन आज तक किसी भी पंचायत में सांसद महोदय द्वारा सांसद निधि से एक भी हैंडपंप का खनन नहीं करवाया गया वहीं सीधी सिंगरौली सड़क की बात देख ली जाए या अन्य जगहों की सड़क देख ली जाए तो इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि 5 वर्ष तक जनता की मूलभूत सुविधाओं को भाजपा प्रत्याशी ने दरकिनार करके रखा हैखुटार राहुल भैया के कार्यक्रम में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था हजारों की संख्या में लोग अपने नेता को सुनने के लिए इकट्ठा हुए थे कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन सचिव व खुटार सरपंच बालमुकुंद सिंह परिहार के अगुवाई में किया गया वहीं गांव की महिलाएं 51 कलश और दीपक सर पर लेकर राहुल भैया का स्वागत की वही आपको बता दें कि सैकड़ों की तादात में खुटार ,डीवाटोला, जरौंधी, ढेंकी, सहोखर, खटखरी, सितुल, जरहां, गहिलरा,जरौंधा के लोगों ने भाजपा बसपा आरएसएस छोड़कर राहुल भैया के हाथो कांग्रेस की सदस्यता लिएकार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री वंशमणी प्रसाद वर्मा,प्रदेश प्रवक्ता सी पी शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व सरपंच खुटार छोटेलाल सिंह परिहार, वरिष्ट कांग्रेसी अंजनी कुमार दुबे बिहरा ,पूर्व सरपंच मोतीलाल शाह, पूर्व सरपंच आर यन विश्वकर्मा,पूर्व सरपंच ढेंकी रामजी शाह, आर. के. शर्मा जरौंधी,ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू,आशीष दुबे टिंकु, रामदयाल शाह ,जितेन्द्र सिंह परिहार,पप्पू सिंह परिहार,प्रमोद नापित,शुभम सिंह परिहार,हनुमान प्रसाद जयसवाल, भोला प्रसाद जायसवाल ,संजय जायसवाल ,छोटे सोनी खुटार, सुशील सोनी,अमित जायसवाल ,सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सेन ,रवि कमल पटेल ,चंद्रिका प्रसाद पांडेय हर्दी, बिपिन बिहारी दुबे, रावेंद्र कुमार शाह, दयाराम साह ,नाथूराम साकेत,उपेन्द्र शर्मा,आशुतोष कुमार शाह, रामकरण साकेत, एडवोकेट राजकुमार शाह, अरविंद विश्वकर्मा,संजय शाह , मोहन लाल नाई, गंगा शाह खटखरी,अंगिरा प्रसाद शर्मा, संजय देव पांडेय, महेश कुमार शाहआदि हजारों लोग उपस्थित रहे

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...