Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जानिए – ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास करोड़ों की दौलत, पर नगदी सिर्फ तीस हजार और पत्नी के पास मात्र 15,000 रुपए

ग्वालियर-
 
शिवपुरी गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का चुनाव आयोग में दायर हलफनामे के अनुसार उनके और उनके परिवार के सदस्यों के पास करोडों रूपए की संपत्ति है। सिंधिया के पास 1960 मॉडल की बीएमडब्लूय कार मात्र है। उनके ऊपर एक भी क्रमीनल केस रजिस्टर्ड नहीं हैं। सिंधिया के पाक तीस हजार रुपए नगदी है, वहीं उनकी पत्नी के पास 15000 रुपए।
 
2014 में 32 करोड़ 64 लाख 18 हजार 4 सौ 12 रुपए की संपत्ति थी
हथियारों का शौक नहीं, 1960 मॉडल बीएमडब्लयू कार के मालिक
 
गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को नामंकन दाखिल किया है। शपथ पत्र में उन्होंने अपनी आय के ब्यौरा दिया है। जिसमें पांच साल में बैंक बैलेंस 4% तक बढ़ा है। जबकि कुल 35.32 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। सांसद सिंधिया के नाम से शेयर मार्केट में 10 लाख रुपए हैं। ट्रस्ट आदि को 17.16 लाख रुपए दिए हैं। सिंधिया के पास 1960 मॉडल की बीएमडब्ल्यु गाड़ी है। जबकि 31 करोड़ 97 लाख 70 हजार रुपए कीमत की अचल संपत्ति है। यानी पांच साल में 1.04 करोड़ की संपत्ति बढ़ी है। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कुल अचल संपत्ति 12.64 करोड़ थी। वहीं कर्ज की बात करें तो वर्तमान में 28 लाख 50 हजार का लोन है। साथ ही बीएसएनएल की तरफ से भोपाल कोर्ट में 6.52 लाख का केस चल रहा है।
 
2014 में थी 32 करोड़ की संपत्ति: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान जो नामांकन भरते समय जो हलफनाना दिया था, उसके अनुसार उनके पास 32 करोड़ 64 लाख 18 हजार 4 सौ 12 रुपए की संपत्ति थी। 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए जमा किए हलफनानें में सिंधिया ने बताया है कि उनके मात्र तीस हजार और पत्नी प्रियदर्शनी के पास पंद्रह हजार रुपए की नगदी है। उनके दोनों बच्चों के पास एक भी पैसा नगदी के रूप में नहीं हैं। वहीं उनके खुद के बैंक में तीन करोड़ एक लाख सतासी हजार रुपए जमा है। पत्नी के खाते में करीब साढ़े छह लाख, बेटे के खाते में 15 लाख और बेटी के खाते में सवा दो लाख रुपए जमा हैं। वहीं परिवार के जीवाजी माधवराव सिंधिया के खाते में उन्नीस करोड़ सत्तर लाख बानबे हजार रुपए से अधिक जमा हैं।
 
पैतृक संपत्ति: शपथ में इस बार पैतृक संपत्ति का ब्यौरा भी रखा गया है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के दादा जीवाजीराव सिंधिया के नाम से कुल 297 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। जिसमें 11.71 करोड़ के ज्वैलरी की ज्वैलरी सहित कुल चल संपत्ति 40 करोड़ 86 लाख रुपए है। जबकि अचल संपत्ति 297 करोड़ रुपए है।
 
बेटी अनन्या राजे के नाम से 1.10 करोड़ के शेयर: सांसद सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के नाम से मार्केट शेयर 48 हजार और बेटी अनन्या राजे सिंधिया के नाम 1 करोड़ 10 लाख रुपए के है। पत्नी के के पास 15 हजार नगद व बैंक में 6.55 लाख रुपए, बेटे महार्यमान सिंधिया के खाते में 15.18 लाख रुपए और बेटी अनन्या राजे सिंधिया के खाते में 2.26 लाख रुपए हैं। इस तरह पत्नी प्रियदर्शनी राजे की कुल अचल संपत्ति 8.66 लाख रुपए, बेटे की 15.18 लाख और बेटी की 1.12 करोड़ रुपए है।
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...