Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी – अजय सिंह पक्ष में जोश – खरोश के साथ गाँव – गाँव कार्यकर्ता दे रहे है घर-घर दस्तक।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सीधी/सिंगरौली संसदीय क्षेत्र लोकसभा आम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी -अजय सिंह राहुल के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने तूफानी दौरा

शुरू कर दिया है और अजय सिंह राहुल भैया के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव – अमित द्विवेदी व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रामशिरोमणि शाहवाल की टीम ने बरघटा में जनसंपर्क किया ।

वही युवा नेता अमित द्विवेदी व रामशिरोमणि शाहवाल के निर्देशन पर सिंगरौली विधानसभा के बरघटा में अजय सिंह राहुल भैया को जिताने के लिये घर-घर जनसंपर्क व सभाएं कर लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया और लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री द्विवेदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में 15 साल तथा केंद्र में 5 साल के भाजपा सरकार की तुलना प्रदेश में कांग्रेस के 100 दिन की सरकार से कर लीजिये और मध्य प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों से भाजपा दुखी हो गयी है और आगे दो-तीन सौ दिन पूरे होने तक इन्हें पता चल जायेगा कि हमें अपनी उपलब्धियों के लिये भाजपा का सर्टिफिकेट नहीं चाहिये बल्कि प्रदेश के किसानों और नौजवानों को संतुष्टि चाहिये जहाँ पिछली सरकार में मध्य प्रदेश में बेरोजगारी – भ्रष्टाचार – कुपोषण – महिला उत्पीड़न – बलात्कार तथा किसानों के ऊपर ज्यादती के मामले में नंबर एक था और उन्होंने ने कहा कि भाजपा के बड़े ठेकेदार, व्यापारी तथा उद्योगपतियों की पार्टी है और आजादी के बाद कांग्रेस ने सदैव समाज के कमजोर वर्ग के लिए कार्यक्रम बनाया और उसे लागू किया एवं भाजपा और कांग्रेस की सोच में यही फर्क है और प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा रामशिरोमणि
ने कहा कि भाजपा की सोच में खोट है प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे ज्यादा धोखा इस देश के नौजवानों के दिया है और झूठे नारों के द्वारा नौजवानों को ठगा है इसीलिए अच्छे दिन तो नहीं आये किंतु मोदी जी के आखिरी दिन आ गये हैं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कहते थे कि मैं किसान का बेटा हूं और उन्होंने किसानों के पेट में लात और छाती में गोली मारी है वही रामलल्लू शाह ने कहा कि सुना है कि प्रधानमंत्री मोदी चुनावी दौरे में सीधी आ रहे है वह आये तो उनसे जवाब और हिसाब लीजियेगा ।

विंध्य प्रदेश के लोग सरल – सहज भोले है परंतु यदि कोई ठगेगा तो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्होंने नौजवानों को आवाहन
किया है कि सीधी लोकसभा क्षेत्र से अजय सिंह राहुल भैया को भारी मतों से चुनाव जिताये तो राहुल भैया दिल्ली व भोपाल संभाल लेगे और हर नौजवान के हाथ को काम मिलेगा। पुनर्वास और विस्थापन की समस्या का भी निदान होगा और आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 50 लाख किसानों का कर्जा माफ किया और विवाह सहायता – तेंदूपत्ता – लाभांश- निराश्रित पेंशन में बढ़ोतरी कर दी है और 10 हॉर्स पावर तक के पंप कनेक्शन का बिजली बिल आधा तथा 100 यूनिट तक के बिजली बिल मात्र 100 रुपया आने का वचन पूरा कर दिया है ।

*इस दौरान जितेन्द्र सिंह, राजेश सोमानी, रामलल्लू शाह, जिलाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, अशोक जायसवाल, सेक्टर प्रभारी बरघटा, आत्माराम जायसवाल, सरयू बेग सरपंच गोभा, दयाराम बैस, रामसूरत बैस सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...