ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/04/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सीधी/सिंगरौली संसदीय क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशी कामरेड संजय नामदेव ने आज शाम लगभग 04:00 बजे अपने चुनावी प्रचार टीम के साथ अमलोरी के परियोजना शॉपिंग कांप्लेक्स एवं सब्जी

बाजार में पर्चा बुलेटिन बांटते हुये लोगो से आशीर्वाद स्वरूप वोट करने की अपील किया और उन्होंने कहा कि मजदूरों – बेरोजगार नौजवानों विस्थापितो जैसे कोई अन्य समस्याएं इत्यादि मुद्दों को लेकर उठाते रहते है उठाते रहेंगे और वही धुआंधार चुनाव

प्रचार के दौरान सब्जी बाजार में महिलाये पुरुष से अपील क्योंकि सभी प्रत्याशी सीधी के हैं मैं सिंगरौली का नेता नहीं बेटा हूं अपना आशीर्वाद स्वरूप हमें दें मतदान के दिन 29 अप्रैल को ईवीएम का बटन दबाकर विजयी बनाये और कहां कि आप लोग के बीच में आधी रात को जब भी जरूरत पड़े हमेशा तैयार रहूंगा बरगवां और माजन मोड में रहता हूं ।
मौके पर कामरेड राजकुमार शर्मा, अरुण सिंह, कामेश्वर सिंह, अरविंद शाह, इंदल नामदेव, नीरज गुप्ता सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal