Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पनडुब्बी डालकर रेत माफिया की ओर से रेत का किया जा रहाअवैध उत्खनन

ग्वालियर-दतियागोराघाट थाना क्षेत्र से निकली सिंध नदी में इन दिनों पनडुब्बी डालकर रेत माफिया की ओर से रेत का अवैध उत्खनन कि या जा रहा है।
अवैध उत्खनन की सूचना जब माइनिंग विभाग के अधिकारियों को मिली तो वह गोराघाट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें पनडुब्बियों से रेत उत्खनन होते हुए मिला। वहीं रेत माफिया टीम के सामने ही अपनी पनडुब्ब्यिों को डबरा की ओर ले गए। सीमा क्षेत्र होने के चलते कोई भी रेत माफिया नहीं पकड़ा गया। हालांकि टीम की ओर से मौके से पाइप, ड्रम, लेजम आदि मिले जिन्हें टीम ने नष्ट कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माइनिंग विभाग के अधिकारी शशांक शुक्ला, इंसपेक्टर घनश्याम सिंह यादव व गोराघाट थाना प्रभारी संतोष मिश्रा को सूचना मिली कि सिंध नदी पर रेत माफिया की ओर से पनडुब्बियों से रेत का उत्खनन कि या जा रहा है। इस प्रकार की सूचना मिलने पर टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर उन्हें पनडुब्बियों से रेत का उत्खनन होते मिला। वहीं टीम को देखते हुए रेत माफिया नदी में भी पनडुब्बियों को चालू कर वहां से डबरा सीमा की ओर भाग निकले जिसके चलते पुलिस इन्हें नहीं पकड़ सकी। खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई उनकी ओर से आगे भी जारी की जाएगी।
पाइप, ड्रम को कि या नष्ट
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां पर उन्हें पनडुब्ब्यिों में उपयोग कि ए जाने वाले सामग्री पाइप, पैप्सी, ड्रम आदि मिले जिन्हें पुलिस की ओर से मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। इसके साथ ही रेत माफिया की ओर से यह सामग्री का रेत के अंदर छिपा दिया गया था ताकि इन पर पुलिस की निगाह नहीं पड़े लेकि न पुलिस ने सभी सामग्री व उपकरणों को रेत से बाहर निकालकर नष्ट कर दिया।
हर बार सूचना हो जाती है लीक
दतिया पुलिस और खनिज विभाग की ओर से अभी तक रेत माफिया के खिलाफ जो कार्रवाई की गई है उसमें अभी तक कि सी भी रेत माफिया को पकड़ा नहीं जा सका है जिस कारण रेत उत्खनन पर पूरी तरह से अंकु श नहीं लग पा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने से पहले ही इनके पास सूचना पहुंच जाती है और यह लोग वहां से भाग निकलते है। इससे यह भी लगता है कि कहीं न कहीं रेत माफिया के सूत्र पुलिस और खनिज विभाग दोनों में ही है जिस कारण यह लोग हर कार्‌रवाई से आसानी से बच निकलते हैं।
नदी में बन गए है गहरे गड्ढे, हो सकता है हादसा
सिंध नदी में रेत माफिया की ओर से पनडुब्बी से रेत निकाली जाती है इस कारण नदी में जगह-जगह 100 से 150 फीट तक के गहरे गड्ढे बन गए है। यदि ऐसी स्थिाति में कोई भी ग्रामीण नदी पार करता है तो इन गड्ढों में आ जाने से उसकी मौत हो सकती है। पिछले दिनों 16 वर्षीय बालक की रेत खदान में बने गड्ढे में डूबकर मौत हो गई थी। इसके बाद भी अभी तक स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई इन माफिया के खिलाफ नहीं की है।
रात में होता है डंपरों से अवैध परिवहन
रेत माफिया की ओर से दिन में रेत का उत्खनन कर उसे एकांत जगहों पर रख डंप कर ली जाती है इसके बाद रात के समय डंपरों में भरकर उसका अवैध परिहवन कि या जाता है। वहीं रेत माफिया की ओर से प्रति डंपर 7 हजार से 8 हजार 500 तक की रेट पर भरवाए जाते है और इसके बाद इनकी सप्लाई ग्वालियर में की जाती है।
इन जगहों पर भी चल रहा रेत का कारोबार
शहरी क्षेत्र के अलावा बड़ौनी, सेवढ़ा, उनाव, भांडेर आदि ऐसी जगह है जहां पर वर्तमान में रेत माफिया की ओर से रेत का अवैध उत्खनन कि या जा रहा है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी संबंधित थाने में न हो। जानकारी होने के बाद भी पुलिस व माइनिंग विभाग की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
कथन
गोराघाट सीमा में सूचना मिली थी इसके चलते यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जो सामग्री मिली उसे नष्ट कर दिया गया है। हालांकि हमारे आने से पहले रेत माफिया भाग निकले थे। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-शंशाक शुक्ला, खनिज अधिकारी दतिया
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...