ग्वालियर
गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि ग्वालियर को इस बार भी स्पेशल ट्रेन के नाम पर केवल झुनझुना ही पकड़ाया गया है। क्योंकि ट्रेन का संचालन तो झांसी-वेरावल(सोमनाथ) के बीच किया जा रहा है, जिसका 5 मिनट का स्टॉपेज जरूर ग्वालियर में दिया गया है।

समर वैकेशन के चलते ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा है। स्थिति ये है कि दिल्ली एवं मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेनों में जनरल कोच में पैर रखने की जगह नहीं है, स्लीपर एवं एसी कोच में भी वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में रेलवे द्वारा गर्मियों में स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है, जिसमें पिछली बार भी ग्वालियर की अनदेखी की गई थी। इस बार भी स्थिति कुछ जुदा नहीं है। रेलवे ने बुधवार को झांसी-वेरावल(सोमनाथ) के बीच ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से 26 जून तक चलाने की घोषणा की है। जिसका स्टॉपेज ग्वालियर में भी दिया गया है।
जयपुर के लिए दूसरी ट्रेनः ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के रूप में जयपुर के लिए शहरवासियों को दूसरी ट्रेन मिल गई है। इससे शहरवासियों को फायदा होगा।
ट्रेन का शेड्यूलः ट्रेन झांसी से शाम 7.30 बजे रवाना होगी और ग्वालियर शाम 8.50 पर पहुंचेगी। यहां से ट्रेन रात 8.55 बजे रवाना होगी और 4.35 बजे वेरावल पहुंचेगी। इसी प्रकार वेरावल से ट्रेन शुक्रवार को 6.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन ग्वालियर 3.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन झांसी शाम 6 बजे पहुंचेगी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal