Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

327 करोड़ खर्च, न निर्बाध बिजली मिल रही, न लॉस नीचे आयाकेन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं में घालमेल

ग्वालियर।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ग्वालियर ओएंडएम सर्कल में अलग-अलगयोजनाओं  के तहत 327 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 33 केवी, 11 केवी व एलटी लाइन, नए ट्रांसफार्मर लगाए, लेकिन नतीजा सिफर रहा। क्योंकि करोड़ों खर्च होने के बाद भी न लाइन लॉस नीचे आया न ही लोगों को निर्बाध बिजली मिल रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने अलग-अलग योजनाएं संचालित की हैं। पं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राजीव गांधी ग्राम विद्युतीकरण योजना, छोटे कस्बों के लिए आईपीडीएस योजना के तहत बजट दिया गया। यह योजना केन्द्र सरकार की थीं, जबकि फीडर सेपरेशन योजना के तहत राज्य सरकार ने बजट दिया। कृषि व आबादी वाले फीडरों को अलग-अलग किया गया। इस योजनाओं के तहत सर्कलों को बजट दिया गया। ताकि गांव में भी लोगों को अच्छी बिजली मिल सके और कंपनी का लाइन लॉस नीचे आ सके। ये दोनों ही कम नहीं हुए हैं। कंपनी प्रबंधन कटौती की मॉनीटरिंग कर रहा है, जिसमें आबादी वाले फीडरों पर पांच घंटे तक कटौती हो रही है। क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने भी आपत्तियां उठाई हैं। लाइन लॉस 70 फीसदी के ऊपर है। ग्वालियर ओएंडएम सर्कल के तहत ग्वालियर जिला व दतिया का क्षेत्र आता है।
काम पर भी सवाल, क्योंकि जरा सी हवा में आपूर्ति हो जाती है बंद
-बिजली कंपनी ने जिन नई लाइनों का निर्माण किया है, उनकी हालत खराब हो गई है। तार नीचे झुक गए और पोल भी डेढ़े होने लगे हैं। थोड़ी भी तेज हवा चलती है तो बिजली गुल हो जाती है। आंधी तूफान में पोल ही उखड़ जाते हैं।
– केबल झुक चुकी हैं, स्प्रिंग लोडेड बॉक्स खराब हो चुके हैं। ट्रांसफार्मर भी फुंकने शुरू हो गए हैं। ये ट्रांसफार्मर लोड सहन नहीं कर पा रहे हैं।
– फीडर सेपरेशन का काम करने वाली कंपनी का तो ऑफिस बिजली कंपनी के अधिकारी के घर में ही संचालित था। इन्हें ही ठेकेदार के बिल पास करने थे। इस मामले की शिकायत कंपनी प्रबंधन के पास भी हुई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
किस योजना के तहत कितना पैसा मिला
योजना फंड
पं. दीनदयाल उपाध्याय 112.45
राजीव गांधी ग्राम ज्योति 41
फीडर सेपरेशन 118
आईपीडीएस 46.4
विभागीय 9.78
(राशि करोड़ में है। यह पैसा ग्वालियर व दतिया जिले में खर्च किया गया है। 327 में से 217 करोड़ का भुगतान ठेकेदारों को हो चुका है)
इनका कहना है
गांव में भी 23 घंटे 48 मिनट बिजली मिल रही है। रही बात लाइन लॉस की। बिजली चोरी की वजह से बढ़ा है। चोरी रोकने के लिए सख्ती करेंगे।
डीपी अहिरवार, मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर रीजन0
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...