Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

उपद्रव का खौफ, चंद मिनटों में धरनास्थल बना पुलिस छावनी

ग्वालियर
बीते साल 2018 में 2 अप्रैल को हुए उपद्रव का खौफ शासन-प्रशासन पर इतना हावी है कि शुक्रवार को भीम आर्मी एकता मिशन और सड़क हादसे में मृत बच्चे के परिजनों ने भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर धरना शुरू किया, तो प्रशासन और पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गए। धरनास्थल चंद मिनटों में ही पुलिस छावनी बन गया। धरना देने वालों की तादाद करीब डेढ़ सौ-दो सौ बताई गई है। प्रशासन ने तुरंत डबरा और भितरवार के पांच थानों से एक सैकड़ा के करीब फोर्स जुटा लिया। आंदोलनकारी पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए मुआवजा देने, दुर्घटनाकारित करने वाले आरोपित बाइक सवार को गिरफ्तार करने और बीएमओ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर उन्हें निलंबित करने की मांग कर रहे थे।
 
 
गौरतलब है कि गुरुवार शाम लगभग 5 बजे वार्ड 5 गौशाला सांसन के पास रहने वाले गजराज सिंह जाटव का 5 वर्षीय पुत्र अरमान घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां से तेज रफ्तार में बाइक लेकर निकले मजीद खान ने बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता लगते ही परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने बच्चे को ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय बच्चे ने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया। परिजन बच्चे के शव को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुबह बच्चे का पीएम कराने की बात कही। परिजन शुक्रवार को सुबह 7 बजे बच्चे का पीएम कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी बीच भीम आर्मी एकता मिशन के जिला प्रभारी रूपेश केन, ब्लॉक प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, डबरा ब्लॉक प्रभारी जिमलेश कुमार और चेतराम जाटव अन्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अस्पताल परिसर पहुंच गए और परिजनों को धरने पर बैठाकर पीएम कराने से मना कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम अशोक सिंह चौहान, एसडीओपी डबरा देवेन्द्र सिंह कुशवाह, तहसीलदार कुलदीप दुबे, नायब तहसीलदार ज्योति जाटव, भितरवार थाना प्रभारी पंकज त्यागी, डबरा थाना प्रभारी सुदेश तिवारी सहित अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाइश को दी। लेकिन वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुए। अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एसडीएम ने भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी और आपकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को रेडक्रॉस से तत्काल 15 हजार रुपए की सहायता राशि दिलाई। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ घटनाक्रम दोपहर 12 तब चलता रहा। करीब पांच घंटे की समझाइश के बाद परिजन मृतक बच्चे का पुलिस की निगरानी मे पीएम कराने के लिए राजी हुए और शव का पीएम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर प्राइवेट एंबुलेंस घर भिजवाया गया। तब बच्चे का अंतिम संस्कार हुआ।
 
पांच थानों से बुलवाया पुलिस बल
 
 
हंगामे के चलते डबरा एसडीओपी देवेन्द्र कुशवाह और भितरवार थाना प्रभारी पंकज त्यागी सहित डबरा और भितरवार विकासखंड के पांच थानों से करीब एक सैकड़ा पुलिस बल को मौके पर इकट्ठा किया गया। दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में चले हंगामे की वजह से अस्पताल ाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के पास लगी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
 
करैरा तिराहे पर सड़क पर शव रखकर किया हंगामा
 
एसडीएम की समझाइश के बाद दोपहर 12 बजे बाद बच्चे का पीएम कराया गया और पीएम के बाद जब परिजन बच्चे को घर ले जा रहे थे। करैरा तिराहे के पास पहुंचते ही भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने बच्चे को एंबुलेंस से उतारकर शव को डॉक्टर आंबेडकर की मूर्ति के पास सड़क पर रख लिया और नारेबाजी करने लगे। तब एसडीएम अन्य अधिकारियों के साथ करैरा तिराहा पर पहुंचे और भीम आर्मी के पदाधिकारियों और आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की। धरने पर बैठे लोगों ने मांग की कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए मुआवजा, दुर्घटनाकारित करने वाले आरोपित बाइक चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
 
पुलिस ने भीम आर्मी के चार लोगों को हिरासत में लिया, फिर रिहा किया
 
करैरा तिराहे पर धरने के दौरान भीम आर्मी के जिला प्रमुख रूपेश केन ने एसडीएम को उग्र आंदोलन की धमकी दी। तब एसडीएम के निर्देश पर भीम आर्मी के रूपेश कैन, धर्मेन्द्र सिंह, जिमलेश कुमार और चेतराम जाटव हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद जब माहौल शांत हो गया तो सभी लोगों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। हालांकि जिला प्रभारी रूपेश पर डबरा में मामला दर्ज होने की वजह से डबरा थाना पुलिस अपने साथ ले गई है।
 
चार लोगों पर रास्ता अवरुद्ध करने का मामला दर्ज
 
भितरवार थाना पुलिस ने शुक्रवार की भीम आर्मी एकता मिशन के चार लोगों के खिलाफ रास्ता अवरुद्ध करने का मामला दर्ज कर लिया है। इनमें जिला प्रमुख रूपेश केन, जिमलेश, धर्मेन्द्र व चेतराम जाटव आदि शामिल हैं।
 
प्रशासन की चिंता की ये वजह है
 
बीते साल दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान डबरा सहित ग्वालियर जिले में भीषण उपद्रव हुआ था। इसमें पुलिस व प्रशासन पर नाकामी के आरोप लगे थे। तब के आंदोलन में भीम आर्मी की संलिप्तता की बात सामने आई थी। चार दिन बाद उक्त घटना की बरसी है। ऐसे में प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और सतर्कता बरत रहा है। हालांकि तब भितरवार विकासखंड अपेक्षाकृत शांत रहा था
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...