ग्वालियर –
लोकसभा चुनाव के लिए डबराश्याम विहार मैरिज गार्डन पुराना गाड़ी अड्डा रोड के मतदान केन्द्र क्रमांक 186 को बदलकर संस्कार पब्लिक स्कूल जंगीपुरा वार्ड 18 में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में मप्र कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रांतीय महामंत्री महाराज सिंह राजौरिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है। पत्र में मांग की गई है कि मतदान केंद्र 186 को पुराने स्थान पर ही रखा जाए।
प्रांतीय महामंत्री ने बताया कि मतदान केन्द्र क्रमांक 186 में पुराना गाड़ी अड्डा रोड, देवपाल की गली, फर्शी वाली गली, अन्नो बाई की गली, हरचरण वैद्य की गली, बाथम वाली गली तथा रामगढ़ क्षेत्र के मतदाता मतदान करने के लिए जाते हैं। लेकिन अब प्रशासन द्वारा उक्त मतदान केन्द्र को जंगीपुरा स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि मतदाताओं के मोहल्ले में ही शासकीय, अशासकीय स्कूल, शासकीय छात्रावास तथा सामुदायिक केन्द्र बने हुए हैं। संस्कार पब्ल्कि स्कूल में बनाया गया मतदान केन्द्र पुराने मतदान केन्द्र से ड़ेढ़ किमी दूर है। जिससे क्षेत्र के सभी लोगों का मतदान केन्द्र तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने चुनाव आयुक्त से मांग की है कि मतदान केन्द्र क्रमांक 186 का स्थान संस्कार पब्लिक स्कूल जंगीपुरा से बदलकर पुराना गाड़ी अड्डा रोड या रामगढ़ क्षेत्र में स्थित किसी भी शासकीय भवन या मैरिज गार्डन में कर दिया जाए।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal