ग्वालियर-जयारोग्य चिकित्सालय की कैजुअल्टी में पदस्थ एक मेडिकल ऑफिसर 5 माह की छुट्टी लेकर गए। सवा साल होने को हैं, लेकिन न तो वह लौटे और न ही छुट्टी बढ़ाने के लिए डीन को कोई आवेदन दिया। इतना ही नहीं, डीन द्वारा जारी किए गए नोटिस का भी जवाब नहीं दिया है। डीन इस मामले में मेडिकल ऑफिसर को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर ली है। मेडिकल ऑफिसर को सात दिन में अपना जवाब देने के लिए कॉलेज प्रशासन विज्ञापन जारी करेगा। उधर, कैजुअल्टी में पदस्थ एक और मेडिकल ऑफिसर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
जेएएच की कैजुअल्टी में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. वात्सल्य त्रिवेदी 25 दिसंबर 2017 को व्यक्तिगत काम का हवाला देते हुए 5 माह की छुट्टी का आवेदन देकर चले गए थे। जब डॉ. त्रिवेदी 5 माह बाद नहीं लौटे तो डीन ने नोटिस जारी किया। डॉ. त्रिवेदी ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही ज्वाॅइनिंग दी। डॉ. त्रिवेदी के नौकरी पर वापस नहीं लौटने के मामले को डीन ने गंभीरता से लिया है। कॉलेज प्रशासन ने डॉ. त्रिवेदी को नौकरी से निकालने की तैयारी कर ली है। उधर, कैजुअल्टी में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजीत कुमार मिंज इस्तीफा दे दिया। डॉ. मिंज की नियुक्ति दतिया मेडिकल कॉलेज में हो गई है। डीन ने गुरुवार को डॉ. मिंज को रिलीव करने के आदेश भी जारी कर दिए।
डॉ. वात्सल्य त्रिवेदी कई बार नोटिस देने के बाद भी न तो काम पर लौटे और न ही नोटिस का जवाब दिया। लिहाजा विज्ञापन जारी कर सात दिन में जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। –
डॉ. भरत जैन, डीन,जीआरएमसी
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal