Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मामूली विवाद पर दोस्त के साथ जा रहे छात्र को गोली मारी, दिल्ली रेफर

ग्वालियर -भिंड मेंनाश्ते की दुकान पर हुए मामूली विवाद पर कुछ लोगों ने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे छात्र को पीछे से गोली मार दी। गोली छात्र के रीढ़ की हड्ढी में जाकर धस गई। गंभीर हालत में छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सीरियस हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। शाम 5 बजे तक छात्र की हालत में सुधार नहीं हुआ था। घटना  बायपास-गौरी सरोवर मार्ग की है।
 
गोविंद सिंह परिहार (17) पुत्र रामकेश परिहार निवासी महायर हाल भारौली तिराहा आईपीएस अकादमी स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। छात्र के चाचा केशव परिहार के मुताबिक मंगलवार सुबह छात्र अपने दोस्त शनि व अश्विनी परिहार के साथ बायपास स्थित दुकान पर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान दुकान के पास खड़े अन्य युवकों से किसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया। युवक ने देख लेने की धमकी देकर कुछ देर में वापस आने की बात कही। युवकों के जाते ही गोविंद भी अपने दोस्तों के साथ गौरी सरोवर रोड पर बाइक से जा रहा था। तभी मुंहवाद करने वाले बाइक सवार युवक आग गए और कट्टा निकालकर पीछा शुरू कर दिया।
 
भागते में मारी गोली, रीढ़ की हड्ढी में लगी
 
प्रत्यदर्शियों के अनुसार आरोपितों के हाथ में कट्टा देखते ही गोविंद के दोस्तों ने बाइक तेजी से बायपास की ओर मोड़ दी। आरोपितों ने पीछा कर फायरिंग शुरू कर दी। कट्टे से निकली एक गोली बाइक पर पीछे बैठे गोविंद की रीढ़ की हड्डी में जाकर धंस गई। इससे छात्र खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। साथ ही आरोपित मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में छात्र को सर्राफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शाम 5 बजे तक छात्र की गोली नहीं निकाली गई थी।
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की
 
घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना एसआई रामसेवक शर्मा और आरबीएस कुशवाह जिला अस्पताल पहुंचे। तब तक छात्र ग्वालियर जा चुका था। इसके बाद एसआई शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक घटना में मोनू यादव, वासु यादव और ऋषि यादव निवासी छोटी माता गढ़ैया के नाम निकलकर सामने आ रहे हैं। घायल के बयान के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
 
 
इनका कहना है
 
घटना नाश्ते की दुकान के पास मुंहवाद को लेकर हुई है। घायल के बयान के लिए एसआई को ग्वालियर भेजा है। फिलहाल मोनू यादव, वासु यादव और ऋषि यादव निवासी छोटी माता गढ़ैया के नाम सामने आए हैं। मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
 
-राजकुमार शर्मा, टीआई देहात
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...