ग्वालियर,
हजीरा स्थित एक गुमटी पर एक युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट कर उसका सामान फेंक दिया। दुकानदार ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। दुकानदार ने वीडियो के माध्यम से बताया कि मारपीट करने वाले युवक ने उसके गल्ले से 4500 रुपये निकाल लिये। और इसके साथी ने कट्टा तान दिया। पीड़ित दुकानदार एसपी से न्याय की गुहार कर रहा है। हजीरा थाने के टीआई आलोक परिहार ने बताया कि जो युवक वीडियो में मारपीट करता नजर आ रहा है। वह पुलिस का जवान नहीं है। जबकि लोगों का कहना है कि वीडियो में मारपीट करता नजर आ रहा युवक हजीरा चौकी पर पुलिस के जवानों के साथ खड़ा रहता है और उन्हीं के बूते पर दुकानदारों को परेशान करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में हजीरा पर स्थित गुमटी पर एक युवक पानी की बोतल फेंकता नजर आ रहा है। युवक के उपद्रव करने पर दुकानदार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसमें दुकानदार आरोप लगाता नजर आ रहा है कि इसने गल्ले से 4500 रुपये निकाल लिए और इसके साथी कट्टा भी ताना। इसी बीच युवक ने किसी को मोबाइल फोन लगाते हुए कहा कि यह वीडियो बना रहा है। इसी बीच युवक ने दुकानदार को थप्पड़ भी मार दिया। युवक वीडियो में कहता नजर आ रहा है, उसने कट्टा नही एसएलआर तानी थी। हजीरा थाने के टीआई ने बताया कि इस युवक का पुलिस विभाग से कोई संबंध नही है। मामले की जांच की जा रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal