ग्वालियर-
कांकोली गांव (उटीला) के पास एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक ड्राइव कर रहे युवक के सिर में चोट लगाने से उसकी मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का कहना है कि गाड़ी चला रहे संजय कुशवाह की आंख में कचरा चले जाने के कारण हादसा हुआ। उटीला थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि मृतक हादसे के समय हेलमेट लगाया था या नहीं।

होलीपुरा गांव(बेहट) निवासी संजय पुत्र जीवाराम कुशवाह दोपहर ग्वालियर से अपने गांव बाइक से जा रहा था। गांव के ही दो लोग बाइक पर सवार थे। काकोली गांव के पास अचानक बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक ड्राइव कर रहे संजय कुशवाह का सिर टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए मुरार चिकित्सालय भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही उटीला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को डॉक्टरी परीक्षण के लिए डेड हाउस पहुंचा दिया है। मृतक के परिजन भी हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गये थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal