Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शराब ठेकेदारों से अफसर की साठगांठ, सरकार को लगी 2.16 करोड़ की चपत

ग्वालियर
 
शहर में दो शराब दुकानों के संचालन में सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा ने ठेकेदारों की मदद की। इससे विभाग को 2 करोड़ 16 लाख 50 हजार की राजस्व हानि पहुंची। इनमें से एक दुकान देशी मदिरा दुकान आमखो है जबकि दूसरी देशी-विदेशी मदिरा दुकान पुरानी छावनी। इन दोनों ही मामलों की जांच विभागीय अफसरों ने की और रिपोर्ट कलेक्टर अनुराग चौधरी को सौंपी। इसी आधार पर कलेक्टर ने श्री शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच का प्रस्ताव मंगलवार को प्रमुख सचिव वाणिज्यिककर को भेजा है।
 
स्थानांतरण के बाद कोर्ट के अादेश पर संभाला चार्ज
 
संदीप शर्मा का दो सप्ताह पूर्व ग्वालियर से भोपाल स्थानांतरण कर दिया गया था। स्थानांतरण के बाद श्री शर्मा दो दिन पूर्व कोर्ट का अादेश लेकर कार्यालय पहुंचे अौर पद संभाला लिया, जबकि उन्हें पूर्व में रिलीव कर दिया गया था।
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...