ग्वालियर-
टेकनपुर ग्राम भरथरी में नाली के पानी के निकास को लेकर गत दिवस दो सगे भाईयों के परिवार के बीच विवाद हो गया। जिस पर दोनों परिवार के लोगों ने एक दूसरे पर फावड़ा, लाठियों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों सगे भाईयों सहित परिवार के करीब आधा दर्जन लोग इस झगड़े में घायल हुए। इसमें से एक भाई की मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया गया।

दरअसल टेकनपुर क्षेत्र के समीपवर्ती गांव भरथरी चक में गत पड़ोस में रहने वाले सगे भाई राकेश परिहार एवं नंद किशोर परिहार के बीच नाली के पानी के निकास को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद नंदकिशोर एवं राकेश परिहार के बच्चे नाली के पानी के विवाद को लेकर एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे।
देखते ही देखते दोनों भाई एवं उनके लड़के घटनास्थल पर एकत्रित हो गए विवाद बढ़ता गया। इसके बाद दोनों पक्षों में फावड़ा, कुल्हाड़ी एवं फरसा चल गए। जिससे दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना आंतरी पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के ऊपर मारपीट मामला दर्ज कर सभी घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद में छोटे भाई राकेश 50 पुत्र हरनाम सिंह के सिर में फावड़े की चोट अधिक लगी होने के कारण मंगलवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal