ग्वालियर-
श्योपुरमेंअश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने युवती को ब्लैकमेल किया। जबकि धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी युवक लगातार तीन साल से युवती को धमकाकर उसके साथ दुष्कृत्य करता आ रहा था। जब युवती से बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बता दिया, जिसके बाद कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया।
शहर के शिवपुरी रोड पर रहने वाले शिवकुमार उर्फ शिवा गर्ग ने पड़ोस में रहने वाली युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। यह घटना युवती ने पुलिस को 1 जनवरी 2016 से लेकर 19 मार्च 2019 तक की बताई। यानी आरोपी शिवा युवती के साथ जबरन उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए तीन साल से दुष्कर्म करता आ रहा था।
जबकि बीच-बीच में वीडियो वायरल करने के साथ आरोपी ने युवती को उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे में युवती चुप हो गई, लेकिन जब युवती से आरोपी द्वारा लगातार बनाया जा रहा दबाव सहन नहीं हुआ तो उसने परिजनों को पूरी हकीकत बता दी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal