ग्वालियर-फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम ने बर्फ फैक्ट्रियों पर खाने योग्य बर्फ के सैंपल लिए। छत्री बाजार और सागरताल रोड पर यह सैंपलिंग की गई है। दोनों जगह अलग-अलग टीमें भेजी गईं थीं। वहीं न खाने वाली बर्फ को नीले रंग का दर्शाए जाने के भी निर्देश फूड टीम ने दिए।

फूड सेफ्टी ऑफिसर रवि शिवहरे ने बताया कि एफएसएसएआई के निर्देश आए हैं कि न खाने योग्य वाली बर्फ को नीले रंग की दर्शाना जरूरी है। खाने योग्य और न खाने योग्य दोनों तरह की बर्फ को अलग-अलग में दिखाना जरूरी है।
टीम ने सुदर्शन आइस एंड कोल्ड स्टोरेज छत्री बाजार, शिशुपाल आइस फैक्ट्री सागरताल और आनंद आइस फैक्ट्री सागरताल से सैंपलिंग की। सैंपलों को भोपाल भेज दिया गया है। कार्रवाई में निरूपमा शर्मा, लखनलाल कोरी, आनंद शर्मा, सतीश शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal