Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सरकारी डॉक्टर बरई का,ललितपुर कॉलोनी में चला रहा क्लीनिक, सीएमएचओ को बोर्ड लगा मिला

ग्वालियर-
 
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरई में पदस्थ संविदा चिकित्सक के ललितपुर कॉलोनी में निजी क्लीनिक संचालित करने की शिकायत पर सीएमएचओ जांच करने पहुंचे थे। क्लीनिक पर बोर्ड तो लगा था, लेकिन रविवार होने के कारण ताला लटका हुआ था। अब इस मामले में डॉक्टर से जवाब तलब किया जाएगा। वहीं अपोलो अस्पताल की पैथोलॉजी सहित दो पैथोलॉजी पर टीम जांच करने पहुंची है।
 
स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि बरई स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. विजय गुप्ता ललितपुर में निजी क्लीनिक चला रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. मृदुल सक्सेना रविवार को जांच के लिए पहुंचे तो क्लीनिक पर डॉक्टर का बोर्ड लगा दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार होने के कारण क्लीनिक बंद है। इस मामले में चिकित्सक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. सक्सेना अपोलो अस्पताल की पैथोलॉजी पर पहुंचे। यहां पर जब दस्तावेज मांगे तो पता चला कि उनका डॉक्यूमेंन्टेशन हैदराबाद से होता है, रविवार को कार्यालय बंद है इसलिए सोमवार को दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। पैथोलॉजी में रिपोर्टिंग करने वाले डॉ. एसएस भदौरिया भी मौजूद थे, उनका कहना था कि वह केवल एक ही लैब में रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इसके बाद टीम ज्ञान पैथोलॉजी पर पहुंची। जहां ताला लटका हुआ मिला।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...