ग्वालियर-
भिंडजिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित एक फैक्ट्री के डीजीएम -एचआर से अज्ञात बदमाशों ने फोन पर दस लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगा है। मालनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कुछ दिन पहले कार पर किया था फायर
मालनपुर थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा के मुताबिक ग्वालियर के सिल्वर स्टेट निवासी एनएमक्यू शम्सी वर्तमान में मालनपुर में संचालित आटो इंडस्ट्रीज में डीजीएम-एचआर के पद पर पदस्थ हैं। गत 14 मार्च की देर शाम जब वे दफ्तर में थे। तभी उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिस पर एक युवक ने बात करते हुए उनसे 10 लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगा। साथ ही टेरर टैक्स न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद फैक्ट्री के डीजीएम ने 15 मार्च को मालनपुर थाना पहुंचकर इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पहले भी 9 मार्च को डीजीएम शम्सी जब दफ्तर से अपने घर जा रहे थे, तब मालनपुर में ही रास्ते में अज्ञात बदमाश ने उनकी गाडी पर फायर किया था, जिससे उनकी गाडी का पीछे का कांच टूट गया था। यह रिपोर्ट भी मालनपुर थाना में दर्ज है।
भिंड।जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित एक फैक्ट्री के डीजीएम -एचआर से अज्ञात बदमाशों ने फोन पर दस लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगा है। मालनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कुछ दिन पहले कार पर किया था फायर
मालनपुर थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा के मुताबिक ग्वालियर के सिल्वर स्टेट निवासी एनएमक्यू शम्सी वर्तमान में मालनपुर में संचालित आटो इंडस्ट्रीज में डीजीएम-एचआर के पद पर पदस्थ हैं। गत 14 मार्च की देर शाम जब वे दफ्तर में थे। तभी उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिस पर एक युवक ने बात करते हुए उनसे 10 लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगा। साथ ही टेरर टैक्स न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद फैक्ट्री के डीजीएम ने 15 मार्च को मालनपुर थाना पहुंचकर इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पहले भी 9 मार्च को डीजीएम शम्सी जब दफ्तर से अपने घर जा रहे थे, तब मालनपुर में ही रास्ते में अज्ञात बदमाश ने उनकी गाडी पर फायर किया था, जिससे उनकी गाडी का पीछे का कांच टूट गया था। यह रिपोर्ट भी मालनपुर थाना में दर्ज है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal