Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जौरासी घाटी के पास दबिश में पकड़ा गया -दो इंसास लूट पुलिस कस्टडी से भागा भीमा यादव,अजय जडेजा उर्फ जनक यादव 4 अन्यसहित , गिरफ्तार

 
 
ग्वालियर- पुलिस कस्टडी से भागे 30 हजार के इनामी भीमा उर्फ भीकम यादव को पुलिस ने जौरासी घाटी के पास दबोच लिया। कार्रवाई में ग्वालियर क्राइम ब्रांच को भीमा के अलावा, यूपी-दिल्ली के 50 हजार के इनामी गैंगस्टर अजय उर्फ जनक यादव सहित 4 अन्य बदमाश भी हाथ लग गए। पकड़े गए अन्य आरोपितों में भीमा का फौजी भाई देवेंद्र यादव, साला अवनीश यादव, जीतू पाल (उप्र) शामिल हैं। आरोपियों के पास से 32 बोर की तीन पिस्टल, तीन कट्टे, 36 कारतूस और दो कारें बरामद हुई हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम पिछले 98 दिन से भीमा यादव तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी।
आईजी राजाबाबू सिंह, डीआईजी एके पांडे, एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि पुलिस को यह सफलता लोकसभा चुनाव को लेकर राज्यों की नाकेबंदी और बदमाशों की जानकारी आदान-प्रदान करने भोपाल डीजी रैंक की बैठक से पूर्व मिली है। आईजी ने बताया कि डीजीपी वीके सिंह ने गैंगस्टर को पकड़ने वाली क्राइम ब्रांच की टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
 
 
आईजी ने बताया कि 7 दिसंबर को भीमा यादव पुत्र सुरेश सिंह यादव, निवासी हेवतपुरा को हत्या के मामले में पेशी पर भोपाल से भिंड कोर्ट लाया गया था। लौटते समय उसके भाई देवेंद्र फौजी, रिश्तेदार अवनीश यादव और अन्य साथियों ने लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास पुलिस पार्टी पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। हमलावरों ने भीमा यादव को छुड़ाने के साथ ही पुलिस की दो इंसास रायफल और 80 कारतूस भी लूट लिए थे। पुलिस एक इंसास रायफल व 40 कारतूस अवनीश यादव के ड्राइवर की मदद से पहले ही बरामद कर चुकी है। गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच की टीम पिछले 98 दिन से भीमा यादव तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी।
 
25 करोड़ की फिरौती का आरोपित है अजय उर्फ जनक
 
 
भीमा का साथी 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अजय उर्फ जनक यादव निवासी सीपरी बाजार, झांसी को दिल्ली और हरियाणा में अजय जडेजा के नाम से जाना जाता है। यहां इसका काफी आतंक है। अजय ने वर्ष 2017 में झांसी से दो सराफा कारोबारियों का अपहरण कर 30 करोड़ की फिरौती मांगी थी और बाद में 25 करोड़ में सौदा तय हुआ था। फिरौती की रकम हवाला के जरिये दुबई भेजने के लिए कहा गया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बगैर फिरौती दोनों व्यापारियों को मुक्त करा लिया था। यूपी एसटीएफ अजय व जीतू से पूछताछ के लिए ग्वालियर आई है। भीमा का रिश्तेदार अजय की गैंग में शामिल है। अजय ने ही भीमा को पुलिस कस्टडी से भागने की योजना बनाई थी।
 
जौरासी घाटी के पास दी दबिश
सूचना मिली कि भीमा साथियों के साथ दो गाड़ियों से झांसी की ओर से भिंड जाने के लिए ग्वालियर से निकलने वाला है। सूचना पर क्राइम ब्रांच ने जौरासी घाटी के पास फील्डिंग जमाई। पुलिस को झांसी की तरफ से दो गाड़ियां आती दिखीं। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया। तभी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ियों से उतरकर भागने लगे। लेकिन सर्तकता बरतते हुए पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...