Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा एसडीएम जयति सिंह ने कहा कि त्योहार पर लाउड स्पीकर का उपयोग सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही,अनुमति लेना अनिवार्य

ग्वालियर
होली के त्योहार पर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए थाना परिसर पिछोरमें शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डबरा एसडीएम जयति सिंह ने कहा कि त्योहार पर लाउड स्पीकर का उपयोग सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के लाउड स्पीकर का उपयोग किया गया, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए लगाई गई आचार संहिता के दौरान एक साथ चार लोग न घूमें और झंडा पोस्टर बैनर को हटाने के लिए दिए गए निर्देश का सख्ती से पालन करें अगर कोई व्यक्ति विरोध करता है तो टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार है, इसलिए सभी लोग प्रेम और सद्भावना के साथ होली का त्योहार मनाएं। कोई भी व्यक्ति किसी पर जबरन रंग या गुलाल न फेंके। अगर ऐसा करते हैं जबरन रंग फेंकने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सीएमओ ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय से तहसील प्रांगण तक दुकानदारों की गाड़ियां खड़ी हो जाती है जिसके कारण यातायात प्रभावित रहता है। पिछोर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस पर एसडीएम ने कहा कि आप हमें जगह बताएं, हम वहां पार्किंग की व्यवस्था कराएंगे। इस अवसर पर एसडीओपी देवेन्द्र सिंह कुशवाह, नायब तहसीलदार वंदना यादव, बिजली विभाग के जेई सौरभ सिंह भदौरिया, पिछोरथाना प्रभारी राकेश वर्मा, एसआई पप्पू यादव, नगर परिषद सीएमओ आनंद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...