ग्वालियर –
पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिहोना से निकली छछूंद नदी के पास गोहिंदा और सकतपुरा गांव तक जाने का रास्ता बना हुआ है, लेकिन रेत माफिया ने ज्यादा रेत निकालने के चक्कर गांव के रास्ता को ही काट दिया है। इसके कारण रास्ता मात्र 8 फीट ही रह गया है। अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो यह 8 फीट का रास्ता भी खत्म हो जाएगा। रास्ता संकरा होने और दोनों ओर 40 फीट गहरे गड्ढे होने के कारण हादसे की संभावना बढ़ गई। माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन को लेकर ग्रामीण कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, परंतु अभी तक रेत का अवैध उत्खनन नहीं रुक पा रहा है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal