ग्वालियर- हाईकोर्ट ने फेसबुक पर देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने और कमेंट करने के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी एडवोकेट संजय कुस्तवार को रजिस्टर पर एक हजार बार ‘राम’ और इतनी ही बार ‘हर-हर महादेव’ लिखकर कोर्ट में पेश करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई एक अप्रैल को होगी.
मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस आनंद पाठक ने याचिकाकर्ता संजय कुस्तवार की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसली सुनाया। संजय कुस्तवार के वकिल विजय सिंह चौहान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था कि एफआईआर को निरस्त किया जाए। इसपर सुनवाई के लिए कोर्ट ने एक हजार बार राम का नाम और इतने ही बार हर-हर महादेव लिखकर कोर्ट में पेश करने की शर्त रख दी।
दूसरे पक्ष पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
लहार के लपवाह गांव में रहने वाले संजय कुस्तवार की फेसबुक आईडी पर 2 अगस्त 2018 को भगवान राम, कृष्ण, ब्रम्हा और शिव को लेकर आपत्तिजनक फोटो और कमेंट पोस्ट किए गए थे। इसको लेकर एडवोकेट प्रवीण त्रिपाठी ने संजय कुस्तवार के खिलाफ लहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, संजय ने भिंड में दूसरे पक्ष के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal