ग्वालियर-
मुरैना शहर के नैनागढ़ रोड इलाके में हुई वाहन दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक सोनू जादौन की मौत हो गई व दूसरा युवक विष्णु राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, शाम 5.30 बजे शहर के सिद्ध नगर में रहने वाला सोनू उर्फ भूपेन्द्र पुत्र दीवान सिंह जादौन उम्र 22 वर्ष एक्टिवा पर सवार होकर बाजार से घर जा रहा था। एक्टिवा की पिछली सीट पर उसका दोस्त विष्णु पुत्र भगवान दास राजपूत 25 निवासी नगला दीबुरा थाना कंचनपुर धौलपुर बैठा था। एक्टिवा, नैनागढ़ रोड पर मयूर सिनेमा के पास से गुजर रही थी, उसी दौरान बैरियर से बाजार की ओर जा रहे 10 चक्का ट्रक क्रमांक एमपी06 एचसी 1474 के ड्राइवर ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी जिससे दो पहिया वाहन पर सवार युवक ट्रक के नीचे आ गए।
टायर से कुचलने के कारण सोनू जादौन ने दम तोड़ दिया। दोपहिया वाहन पर सवार विष्णु के शरीर में गंभीर चोट आई हैं। घटना शाम की है इसलिए कोतवाली पुलिसशाम मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करा सकी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ धारा 304 ए का मुकदमा दर्ज किया है। एक अन्य घटना में शुक्रवार की शाम 6 बजे मुरैना से ग्वालियर की ओर जा रही काले रंग की कार में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal