ग्वालियर-
मुरैनामेंफोन पर एक गैंग ने एक शिक्षक को अश्लील वीडियो के सहारे ब्लैक मेल करने का प्रयास किया। 20 लाख रुपए की मांग से घबराए शिक्षक की शिकायत पर कैलारस पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक जौरा कस्बे में रहने वाले आरए शर्मा (55) पेशे से शिक्षक हैं। शिक्षक के मोबाइल पर एक युवती ने फोन कर उसे प्यार में फंसाया और एहरौली गांव के पास बस से उतरने को कहा। शिक्षक बातोें में आ गया और बताए स्थान पर जा पहुंचा। वहां युवती ने शिक्षक को कुछ देर बातों में उलझाकर रखा। तब तक चार युवक बाइक पर सवार होकर वहां जा पहुंचे। ठग युवकों ने शिक्षक को पकड़कर एकांत में ले गए और उनके कपड़े उतरवाकर युवती के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद चारों आरोपी शिक्षक को अश्लील वीडियो दिखाकर 20 लाख रुपए की मांग करने लगे।
ठग गैंग के सदस्यों ने शिक्षक को धमकी दी कि अगर रुपए नहीं दिए तो शिक्षक का वीडियो वायरल कर देंगे। ठग गैंग के सदस्यों की हरकत से परेशान शिक्षक कैलारस पुलिस के पास पहुंचा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal